शादी का झांसा देकर 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Apr 16 2020

ग्वालियर। शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर-दबोचा है। बताया जा रहा है आरोपी ने वारदात को अंजाम एक होटल में दिया था। गौरतलब है कि 15 अप्रैल को 10वीं की छात्रा ने हजीरा पुलिस को एक आवेदन देकर उसके साथ दुष्कर्म किये जाने की शिकायत की थी। शिकायती आवेदन के अनुसार आरोपी भूपेंद्र वर्मा उर्फ अईया पुत्र भजन लाल उम्र 21 वर्ष निवासी मकान नंबर 362 न्यू रेशममिल ने 8 माह पहले उससे दोस्ती की थी। इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर शहर के एक होटल में ले जाकर कई दफा उसका शारीरिक शोषण किया। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता के फोटो भी लिए। लेकिन बाद में शादी करने की बात से मुकर गया। शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी भूपेंद्र ने उससे कहा कि अगर किसी को बताया तो वह जान से मार देगा। पीड़िता की फरियाद पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी भूपेंद्र अपने घर के पास न्यू रेशममिल में आंनद नगर गेट के पास देखा गया है। इसी सूचना पर दविश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस थाना हजीरा के थाना प्रभारी आलोक परिहार, एस आई त्रिवेणी राजावत, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान, आरक्षक जनक सिंह,अशोक सिंह सिकरवार, अमित सिंह, शिव सिंह व लवकुश कुशवाह की मुख्य भूमिका रही।