लॉकडाउन के चलते 26 दिन से नहीं उठे शटर, चढऩे लगी धूल
Apr 16 2020
ग्वालियर। कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से दूरी बनाए रखने और लॉकडाउन कर घरों में रहने की अपील की है इस अपील का अनुसरण शहर के सैकड़ों व्यापारी करते हुए अपने दुकानों के शटर डाउन किए हुए हैं इन दुकानों के शटर धूल की परतें जमने लगी हैं।
लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस अफसर सड़कों पर उतरे हुए हैं तो वही लोगों को जरूरत का सामान उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पहल कर दुकानों के शटर खुलवा रहा है किराना कारोबारी सब्जी कारोबारी दूध टोस्ट बेचने वाले कारोबार कर रहे हैं लेकिन ऐसी सैकड़ों दुकानें हैं जिनके शटर 22 मार्च की रात से डाउन है। इसके 26 दिन बाद भी शटर नहीं उठाये है। इन दुकानों के शटर डाउन होने से करोड़ों रुपए का कारोबार ठप हुआ है जिसका उन्हें नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। इन हालात में उनके सामने समस्या यह है कि वह करें भी तो क्या।
पहले से ही हो गई थी बुकिंग
26 अप्रैल के अक्षय तृतीया इस दिन अबूझ मुहूर्त होने से शादियां होती हैं और सामूहिक स मेलन भी होते हैं अप्रैल और मई माह में जिन घरों में शादियां थी उन्होंने अपनी बहू और बिटिया को सोने चांदी के जेवर देने के लिए पहले से ही दुकानों पर बुकिंग कर देती। सोने के दाम लगातार मार्च में उछाल मार रहे थे जिसमें लोग डरे हुए थे और सोना महंगा ना हो जाए इसलिए बुकिंग करा दी थी लेकिन इसके बाद वह डिलीवरी नहीं ले सके।
जहां रहती थी भीड़ वहां सन्नाटा
शहर के कई बाजार ऐसे हैं जहां हर रोज भीड़ रहती थी और पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था उन बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। शहर के हृदय स्थल बाड़े के आसपास बनी नजर बाग मार्केट, सुभाष मार्केट, नेहरू मार्केट, टोपी बाजार रस्सी बाजार दही मंडी सोना चांदी के लिए पहचाने जाने वाला सराफा बाजार, डीडवाना औली मुरार का सदर बाजार, हजीरा, तानसेन नगर, गांधी मार्केट जैसे कई प्रमुख बाजार हैं।
सहालग को देखते मंगा लिया था माल
अप्रैल और मई माह में शादियों का सीजन है जिसके लिए कारोबारी वाला पहले से ही माल की बुकिंग कर मंगा लिया था। फरवरी में सर्दी का अंतिम दौर चल रहा था और मार्च में गर्मी शुरू हो जाती है इसे देखते हुए भी व्यापारियों ने वूलन के कपड़ों से दूरी बनाकर गर्मी के सीजन के कपड़े मंगाए थे जो दुकानों में शोभा बढ रहें हैं।
इन कारोबारियों ने नहीं उठाए शटर
लॉक डाउन का आज 26 वा दिन है इस बीच किराना कारोबारी ने तो दुकानों के शटर उठाया लेकिन कई कारोबारी ऐसे हैं जिन्होंने शटर उठाना तों छोड़ दुकान की तरफ देखा ही नहीं है। जिन दुकानों के शटर नहीं उठे हैं उनमें कपड़ा कारोबारी, सोना चांदी कारोबारी, जूता कारोबारी, कलर लैब, फोटो स्टूडियो, टाइपिंग, सहित कई दुकानें शमिल हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









