एटीएम बूथों पर रखे सेनेटाइजर, बनाए गोले
Apr 16 2020
ग्वालियर। भारतीय स्टेट बैंक के सभी एटीएम व ब्रांच में एंट्री लेने वाले ग्राहक को हाथ सेनेटाइज करने के बाद ही एंट्री दी जाएगी। एसबीआई प्रबंधन ने शहरवासियों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए 168 एटीएम बूथों के साथ ही डेढ़ दर्जन बैंक शाखाओं में मु य गेट पर ही सेनेटाइजर की व्यवस्था क र दी है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए ब्रांच के साथ ही एटीएम बूथ सेंटरों पर एक मीटर की दूरी पर खड़े होने के लिए गोले बनाए गए है। शहरवासियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एसबीआई ने अपने एक लाख से अधिक ग्राहकों को कोरोना से बचाव के लिए सभी एसबीआई के एटीएम बूथ में पहुंचने वाले ग्राहको को एटीएम ऑपरेट करने से पहले बूथ में लगाए गए सेनेटाइजर का उपयोग करने केबाद ही पैसे की निकासी करनी होगी।
एसबीआई ने ग्राहकों को सुरक्षा कवच देते हुए यह व्यवस्था शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित होने वाले सभी एटीएम बूथ व बंैक शाखाओं में की है। एटीएम चैनल मैनेजर राकेश चौहान ने कहा कि सभी 168 एटीएम मशीनो को सेनेटाइज कर एटीएम बूथ पर पहुंचने वाले ग्राहकों के लिए सेनेटाइजर उपलब्ध कराया गया है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग मेंनटेंन कराने के लिए एटीएम व बैंक शाखाओं में ग्राहकों को खड़े रखने के लिए एक मीटर की दूरी पर गोले बनाए गए है।
बिना मॉस्क ग्राहकों को एंट्री नहीं
प्रशासन के साथ ही बैंक प्रबंधन ने शहर के साथ ही बैंक की सभी शाखाओं में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए एहतियाहतन कदम उठाए है। अब शहर की किसी भी एसबीआई शाखा में बिना मास्क लगाए पहुंचने वाले ग्राहक क ी एंट्री पूरी तरह से निषेध रहेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









