भारत विकास परिषद ने गरीबों को बिस्कुट ब्रेड बांटे

Apr 16 2020

ग्वालियर। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने की जद्दोजहद जारी है। इस महामारी को मात देने के लिए प्रशासन व सरकार हर संभव प्रयास कर रही है और युद्ध स्तर पर जुटी हुई है। तो इसी क्रम में गुरुवार को भारत विकास परिषद शाखा समर्पण के द्वारा झांसी रोड मंसा देवी मंदिर के पास झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब परिवार के लोगों को  प्रांतीय अध्यक्ष विनोद गर्ग के नेतृत्व में प्रात: सामग्री टोस्ट, विस्किट, ब्रेड, पाव आदि करीब 350 लोगों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ वितरित किया। इस अवसर पर  संजय धवन, गुलाब सिंह प्रजापति, महेश धीमान, आशीष गोस्वामी आदि उपस्थिति थे।