निगम ने किया सभी सब्जी मंडियों को सेनेटाइज

Apr 15 2020

ग्वालियर। लॉकडाउन के चलते शहर में सब्जी उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन द्वारा शुरु करवाई गईं, सभी दल सब्जी मंडियों को बुधवार को सेनेटाइझ्ज किया गया, वहीं इस दौरान यहां सब्जी लकेर आने वाले वाहनों को भी सेनेटाइज करने के साथ ही यहां दवा का छिड़काव व फोगिंग भी की गई। साथ ही थोक में सब्जी लेने पहुंचने वालों को सोशल डिस्टेंस रखने की हिदायत दी गई। वहीं सभी थोक व्यापारियों से भी कहा कि वह इस व्यवस्था का पालन कराएं और खुद भी करें।
 गाडिय़ां व दुकाने भी की सेनेटाइज
इन मंडियों में बनाई गई सभी दुकानों को भी इस दौरान नगर निगम के अमले ने सेनेटाइज किया। वहीं बड़ी सं या में यहां सब्जी लेकर आने वाले वाहनों को भी सेनेटाइज किया गया।
रात में होगी फोगिंग
इन मंडियों के साथ ही अआसपास के क्षेत्र में भी निगम द्वारा रात में फोगिंग की जाएगी। ताकि अन्य तरह के कीटाणुं और मच्छर यहां न पनप सकें। यहां फैली सब्जी और गंदगी को लेकर निगम अमले ने व्यापारियों को समझाइस दी कि किसी भी तरह का कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें, ताकि उसे ठीक से समेटा जा सके।                  
यहां हुआ सेनेटाइजेशन
कोरोना के संक्रमण के मद्देनजर जब लक्ष्मीगंज थोक सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया गया तो फिर मंडी बंद कर दी गई, इसके बाद अब शहर के दस स्थानों रामलीला मैदान मुरार, दशहरा मैदान ठाटीपुर, मेला मैदान, इंटक मैदान हजीरा, एयरपोर्ट कॉलोनी के सामनेपिंटो पार्क, वीनस पब्लिक स्कूल के पीछे आनंद नगर, स्काउड गाइड द तर गोरखी, पॉलिटैक्निक कॉलेज वीडियोंकोच बस स्टैंड, बरार समाज सामुदायिक बवन, तिलक नगर, एसआर मेमोरियल स्कूल के पास तिघरा रोड पर मंडी लगाई जा रही है, जहां बड़े सं या में ठेलेवाले सब्जियां लेने पहुंच रहे हैं। इन हालात में कोरोना संक्रमण न फैले इसके मद्देनजर नगर निगम द्वारा यहां सेनेटाइजेशन किया गया।