दाल बाजार में थोक कारोबारियों के उठे शटर 4 करोड़ का हुआ कारोबार
Apr 15 2020
ग्वालियर। किराने का सामान खरीदने के लिए शहरभर के किराना कारोबारी सुबह होते ही थोक मार्केट दाल बाजार पहुंच गए और जैसे ही दुकानों के शटर उठना शुरू हुए तो इन दुकानदारों ने अपना ऑर्डर भी लिखवाते हुए खरीदारी की। व्यापारियों के अनुसार लॉकडाउन के दौरान आज 5 घंटे में लगभग 4 करोड़ का कारोबार हुआ है। इस दौरान पुलिस प्रशासन और दाल बाजार व्यापार समिति को व्यवस्थाएं बनवाने में मशक्कत करनी पड़ी।
लॉकडाउन के दौरान लोगों को सहजता से राशन मिल सके इसके लिए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, पुलिस कप्तान नवनीत भसीन और एडीएम किशोर कान्याल ने दाल बाजार में थोक व खेरिज व्यापारियों के लिए अतिरिक्त व्यवस्था बनाई है। बुधवार को दाल बाजार में थोक कारोबारियों के शटर उठने से पहले ही शहर व देहात के किराना व जनरल स्टोर कारोबारी खरीदारी करने पहुंच गए। किराना कारोबारियों की मानें तो लगभग 4 करोड़ का कारोबार एक दिन में हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन अगर इसी तरह राहत देता रहा तो परेशानियां खत्म हो जाएंगी।
दाल बाजार के खेरिज कारोबारियों का कहना था कि जिस तरह थोक कारोबारियों का कारोबार प्रशासन करा रहा है उसी तरह खेरिज कारोबारियों को कारोबार करने की अनुमति मिलनी चाहिए।
डंडे के बल पर खदेड़ा
सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मियों ने दाल बाजार में भीड़ लगाकर खड़े लोगों को डंडे के बल पर खदेडऩा शुरू कर दिया। दाल बाजार में कई लोग तो खेरिज किराना खरीदने पहुंचे, लेकिन दुकानदार पिछले दिनों हुई कार्रवाई से भयभीत थे और वह खेरिज में सामान देने से कतराते रहे। पुलिस ने भी वाहनों को दाल बाजार से बाहर कर दिया और फालतू खड़े लोगों को डंडे के बल पर खदेड़ दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









