दूर से ही सीटी बजाकर बनवाएं दूरी
Apr 14 2020
ग्वालियर। सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने के लिए आने वाले लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के लिए दूर से ही दूरी बनवाएं और सीटी बजाएं जिससे डंडा चलाने की जरूरत नहीं पड़े। मेडिकल स्टोर हो या पेट्रोलपंप सभी जगह यही व्यवस्था होनी चाहिए। घर से बाहर जो लोग निकल रहे हैं उनके साथ शालीनता का व्यवहार करें और पूछताछ करने के बाद ही आगे बढऩे दें। यह बात मंगलवार को सुबह पुलिस कप्तान नवनीत भसीन ने शहर भ्रमण के दौरान कही।
आमजन को सस्ती सब्जी मिल सके इसके लिए 10 केंद्रों को निर्धारित किया गया है जिसमें आलू, प्याज सहित अन्य सब्जियां बिक रही हैं। इन सब्जियों को खरीदने के लिए सुबह से ही ग्राहक भी पहुंच रहे हंै। सब्जी मंडियों में थोक में ही सब्जी का विक्रय किया जा रहा है। आज सुबह हजीरा सब्जी मंडी में पुलिस कप्तान नवनीत भसीन पहुंचे और उन्होंने व्यापारियों से चर्चा करने के साथ ही तैनात पुलिसकर्मियों से कहा कि डंडा चलाने की जरूरत नहीं पड़े इसके लिए सिटी बजाकर शारीरिक दूरी बनवाएं।
रोककर करें पूछताछ
पुलिस कप्तान ने चेकिंग प्वाइंटों पर तैनात जवान और अधिकारियों से कहा कि चेकिंग के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि वह बेवजह किसी को परेशान नहीं होना पड़े। वाहन चालक को रोकने के बाद पूछताछ करें अगर वह किराना कारोबारी है, मेडिकल स्टोर संचालक है या फिर कोई दवाई या सब्जी लेने जा रहा है तो उसे 9 बजे से पहले नहीं रोका जाए और जो बेवजह घूम रहे हैं उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाए।
किराना संचालक को लगाई फटकार
मंगलवार को पुलिस कप्तान नवनीत भसीन ने तानसेन नगर के पास किराने की दुकान खुली देख नाराजगी जताई। किराने की दुकान पर ग्राहकों की भीड़ लगी थी और सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा था जिस पर उन्होंने दुकान संचालक से कहा कि जरूरतमंद ग्राहक को सामान उपलब्ध कराएं लेकिन सोशल डिस्टेंस का पालन भी होना चाहिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









