कोरोना प्रभावितों का मेडीकल वेस्ट बटोर करेंगे डिस्पोज
Apr 14 2020
ग्वालियर। कोरोना से लडऩे के लिए नगर निगम ने एक और पहल की है। इसके तहत संभावित एवं होम क्वारेंटाइन व्यक्तियों के द्वारा उत्पन्न बायोमेडीकल वेस्ट समेटने के लिए निगम द्वारा पृथक से वाहन चलाकर एकत्र करने की व्यवस्था की गई है। मंगलवार सुबह निगम द्वारा तैयार किए गए चार वाहनों को इसके लिए रवाना कर दिया गया। एक वाहन को आज रवाना किया जाएगा।
अपर आयुक्त नरोत्तम भार्गव ने बताया कि निगम द्वारा नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रभावित अथवा संभावित व्यक्तियों के साथ-साथ होम क्वारेंटाइन किए गए सभी लोगों के बायोमेडीकल वेस्ट के कलेक्शन के लिए 5 पीले रंग के वाहन तैयार किए गए हैं। यह वाहन शहर में भ्रमण कर बायोमेडीकल वेस्ट कलेक्शन करेंगे। निगम द्वारा कलेक्ट किए गए बायोमेडीकल वेस्ट को मेडीकल वेस्ट कलेक्शन परिवहन की मॉनीटरिंग एवं निष्पादन करने वाली एजेन्सी डेविस सर्जिकल द्वारा डिस्पोज किया जायेगा। ईको ग्रीन कंपनी के माध्यम से शहर में 5 पीले रंग के वाहनों से सर्जिकल वेस्ट संकलित कर निर्धारित स्थल पर डेविस सर्जीकल कंपनी को उपलब्ध कराया जायेगा।
यह मेडीकल वेस्ट समेटेंगे वाहन
इन वाहनों के माध्यम से ग्ल स, मास्क, दूषित दवाओं की खाली बोतलें, पीपीटी किट, एक्सपायरी दवायें, यूरिन बैग, सीजर ड्रिप या ड्रिप सेट, सेनेटरी नेपकीन एवं डायपर आदि ही बायोमेडीकल वेस्ट में डाला जायेगा। सुरक्षित तरीके से उपलब्ध कराने के लिए 5 पीले वाहनों की गाड़ी तथा 10 सुरक्षा किट तथा हर गाड़ी पर दो स्टाफ प प पीले बैग मशीन तथा चिन्हित स्थल का सेनेटाइजेशन की व्यवस्था की गई है।
जिले में 5 हजार से अधिक व्यक्तियों को होम क्वारेंटाइन किया गया है। इन सभी का बायोमेडीकल वेस्ट कलेक्शन के लिए निगम द्वारा सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक वाहन संचालित किए जायेंगे। इस कार्य के लिये हसीन अ तर को नोडल अधिकारी एवं एएचओ अजय ठाकुर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
नगर निगम ने चलित सुपर मार्केट चालू की
लॉकडाउन के दौरान राशन के लिए किसी को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए जिला प्रशासन व नगर निगम ने चलित सुपर मार्केट चालू की है जिसमें 500 रुपए में आटा, दाल, तेल, चावल, नमक, मसाले घर-घर पहुंचाए जाएंगे। मंगलवार की सुबह कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस कप्तान नवनीत भसीन, निगमायुक्त संदीप माकिन, एडीएम किशोर कान्याल ने एक दर्जन से ज्यादा वाहनों को रवाना किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









