भीमराव अंबेडकर को किया याद
Apr 14 2020
ग्वालियर। संविधान के निर्माता बाबा साहिब डॉ. भीमराव अंबेडकर को मंगलवार सुबह से ही याद करते हुए पुष्प अर्पित किए गये। फूलबाग स्थित अंबेडकर पार्क सहित पार्कों में खड़ी प्रतिमाओं पर समाजजनों को जाने से रोकने के लिए पुलिस तैनात है। निगम द्वारा पार्कों को बंद कर दिया गया है जिसके चलते अंबेडकर जयंती घरों में ही मनाई जा रही है। कुछ राजनैतिक दलों द्वारा सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए अ बेडकर प्रतिमा पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की गई। मंगलवार को बाबा साहिब भीमराव अंबेडकर की 129वीं जयंती पर सुबह से ही घरों में आयोजन किए गये और अंबेडकर के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर दीपक जलाए। बाबासाहिब का संदेश देने के लिए घरों में अलख भी जलाई गई। निर्धन व असहायों को समाजजनों द्वारा पुष्प अर्पित किए जाएंगे। लक्कडख़ाने में रहने वाले ओमप्रकाश कुशवाह ने आज अंबेडकर जयंती पर भोजन वितरण किया।
लॉकडाउन के दौरान आज संविधान निर्माता भीमराव अ बेडकर की जयंती पर पार्कों में भले ही ताले लगे हों लेकिन भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और उन्होंने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का भी पालन किया गया तो वहीं सामाजिक संस्थाओं के लोग भी पहुंचे। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, पूर्व मंत्री प्रद्यु न सिंह तोमर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, राकेश माहौर, अशोक जैन, संतोष गोडयाले सहित कई लोग मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









