वाहन, मकानों को किया सेनेटाइज
Apr 14 2020
ग्वालियर। कोरोना वायरस जैसी महामारी से लोगों को बचाने के लिए नगर निगम का अमला जुटा हुआ है और सामाजिक संस्थाओं के लोग भी आगे आते हुए वाहनों, मकानों सहित धार्मिक स्थलों को सेनेटाइज कर रहे हैं। नगर निगम का अहम माना जाने वाला फायर ब्रिगेड अमला हर रोज मल्टीस्टोरियों को हाइड्रोलिक फायर बिग्रेड से सेनेटाइज कर रही है।मंगलवार की सुबह सहायक फायर आफीसर देवेन्द्र जखेनिया के नेतृत्व में सिटी सेंटर, घोसीपुरा, विनय नगर क्षेत्र में सेनेटाइज किया गया तो वहीं नगर निगम के कर्मचारियों ने दाल बाजार, लोहिया बाजार की इमारतों को सेनेटाइज किया और वहां खड़े वाहनों को भी सेनेटाइज किया गया। ग्वालियर व्यापार मेला व्यापार संघ के अध्यक्ष महेन्द्र भदकारिया ने गुप्तेश्वर महादेव, कोटेश्वर महादेव, सनातन धर्म मंदिर सहित कई स्थानों पर पहुंचकर सेनेटाइज किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









