आप सभी मेरे परिवार के सदस्य है और आपकी परेशानियों को दूर करना मेरा कर्तव्य: डॉ. सिकरवार

Apr 14 2020

ग्वालियर। गरीबों की मदद करने वाली शहर की सक्रिय सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास की ओर से करीब 6300 गरीब परिवारों को न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीष सिंह सिकरवार ने खाद्यय् सामग्री का वितरण किया। यह वितरण नगर निगम के वार्ड क्रमांक 56 के गली नं.1,2,3,4,5,6,7,8 नाकाचन्द्रवदनी, देवनगर, बजरंग नगर, पारस विहार कॉलोनी, न्यू पारस विहार कॉलोनी, मुडिया पहाड, नहर वाली माता रोड, गड्डा वाला मौहल्ला, नाकाचन्द्रवदनी तिराहा, पुरूवियों का मौहल्ला, गंजी खो केंसर पहाडिया, केंसर पहाडिया झुग्गी-झोपड़ी, आमखो एवं अन्य क्षेत्रों में किया गया। डॉ. सिकरवार ने खाद्यय् सामग्री वितरण करते हुये कहा कि आप सभी मेरे परिवार के सदस्य है और आपकी परेशानियों को दूर करना मेरा कर्तव्य है, इस संकट की घड़ी में आप लोगों को किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं आप लोगों को सरकार द्वारा जरूरत की हर वस्तु मुहैया कराई जायेगी। प्रदेश के मु यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान  द्वारा आप लोगों की सहायता के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।  आप सभी लोगों को टी.वी. और अखबार के माध्यम से यह पता चल रहा होगा कि दुनिया के शक्तिशाली देश भी इस महामारी के आगे घुटने टेक चुके है। डॉ. सिकरवार ने खाद्यय् सामग्री वितरण करते हुय लोगों को कोरोना वायरस से बचने के उपायों के बारे में बताया। खाद्यय् वितरण करते हुये डॉ. सिकरवार के साथ न्यास के सहसचिव अवधेश कौरव, विजय बहादुर त्यागी, सुरेष प्रजापति, प्रेमसिंह तोमर, न्यासी आदित्य सिंह सिकरवार देवेन्द्र भदौरिया, आशू तोमर, नवनीत सिंह भदौरिया, गजेन्द्र साहू, प्रताप परिहार, रमेष प्रजापति, श्रीकृश्ण साहू, प्रदीप सिंह कुषवाह, कौषलेष कुषवाह, आर.डी. महोविया, अषोक साहू, आषीश साहू, सुरेन्द्र साहू, छाऊलाल साहू, बलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।