राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा जरूरत मंदों को किया गया भोजन वितरण

Apr 14 2020

ग्वालियर। सावधानी उतनी बरतें जितनी बार हम हो सके अपन हाथों को साबुन व पानी से धोंये। नाक, कान, आंख को हाथ लगाने से बचे क्योंकि नाक, कान, आंख को यदि बिना हाथ धोये छूयेंगे तो यह संक्रमण लग सकता है। विश्व व्यापी महामारी कोरोना से लडने के लिए हमारे वीर योद्धा डॉक्टर्स, पुलिस कर्मी व सफाई कर्मी मुस्तेदी से अपना कार्य कर रहे हैं। देश के लिये इस महा संकट के दौर में इन सभी को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई माधव महाविद्यालय की ओर से सलाम। 
इन दिनों कोरोना महामारी के दौरान इस कार्य में लगे सभी लोगों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था का कार्य कर रहा है माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा कोरोना वायरस के जागरूकता के लिये महाविद्यालय के आस-पास की क्षेत्र में छात्र/छात्राओं द्वारा घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया गया। यह जागरूकता अभियान वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई माधव महाविद्यालय के नेतृत्व में चलाया गया।
इस महामारी के संकट में सभी लोग एक जूटता के साथ घर में रहकर सोशल दूरी बनाकर कोरोना को मात दे रहे हैं। इस खाना बनाने की प्रक्रिया में किसी भी लेबर की मदत नहीं ली जा रही है। इस कार्य में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई माधव महाविद्यालय स्वयं अपना योगदान देकर भोजन व्यवस्था को सुचारू रूप दे रहे है। यह भोजन वितरण रायरू आदीवासी पुरा, रेशम पुरा, बंजारा बस्ती, सुसैरा कोठी, आदिवासी पुरा, डी.डी. नगर आदि जगहों पर वितरण का कार्य कर रहे हैं।
 इस कार्यक्रम में स्वयंसेवक प्रियंका किरार, शीतल, परिधि शिवहरे, वैष्णवी शर्मा, शिवांगी गुरूंग, विशाल जोशी, अंकुश अरोरा, पंकज यादव, विश्वजीत, अजय राजौरिया, आदित्य आठले, मुकुल सप्रे, वैभव मोघे, वीर सिंह, संदीप ढेरे आदि लोग उपस्थित थे।