सफलता की कहानी ;नोवेल कोरोना वायरसद्ध भयपुरा ग्राम के महिला स्व सहायता समूहों ने उपलब्ध कराई ताज़ी सब्जी एवं फल
Apr 14 2020
ग्वालियर 14 अप्रैल जिला पंचायत ग्वालियर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिवम वर्मा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में 2 माह पूर्व ही एक अभिनव प्रयास के अंतर्गत सर्व ग्वालियर एप्लीकेशन का प्लेटफार्म तैयार किया गया। जिसमें शहरवासियों को कई प्रकार की सर्विस जैसे इलेक्ट्रीशियनए प्लंबरए कारपेंटर हेयर सैलून की तरह कई प्रकार की होम सर्विस देने का प्रावधान किया गया। इससे शहरवासियों को घर बैठे ही सुविधाओं का लाभ मिलता रहा । लेकिन तब जबकि कोरोना वायरस का प्रभाव पूरे देश पर पड़ा है ऐसे में ग्वालियर भी उससे अछूता नहीं रहा प्रशासन ने इन विषम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पहले से ही पूर्ण तैयारी करके रखी है।
कोरोना का प्रभाव शहर की मंडियों एवं दुकानों पर भी पड़ा ए मंडी एवं दुकान न खुल पाने के कारण जीवन उपयोगी सामग्री की उपलब्धता कम होती जा रही थी ऐसे में नगर वासियों ने सर्व ग्वालियर एप्लीकेशन का प्रयोग किया और धीरे.धीरे यह संख्या बढ़ती चली गई। अब ज्यादा से ज्यादा घरों में सब्जियों एवं फलों को घर पर ही उपलब्ध कराया जा रहा है । सर्व ग्वालियर की इस पहल का जिले के नगर वासियों द्वारा सार्थक बताते हुए प्रशंसा की जा रही है।
सर्व ग्वालियर टीम ने बताया कि शहर में ताजी सब्जी का वितरण करने के लिए जरूरी है कि ग्रामों में आजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्व सहायता समूह द्वारा उत्पादित सब्जी एवं फल को सीधे ही फूल बाग स्थित संभागीय ग्रामीण हाट बाजार में लाया जाएगा एवं सर्व ग्वालियर के सर्विस प्रोवाइडर के माध्यम से घर.घर तक सब्जी पहुंचाई जाएगी।
इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए आजीविका मिशन के कर्मचारियों द्वारा विभिन्न ग्रामों में स्व सहायता समूह से बात की गई ए स्व.सहायता समूह ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया कि बे भी इस कार्य में भागीदार बनना चाहते हैं।
इसी कड़ी में विकासखंड घाटीगांव के ग्राम भयपुरा मैं गठित समस्त समूह ने एक मत से निर्णय लिया कि उनके द्वारा उत्पादित की गई सब्जी को सर्व ग्वालियर को दिया जाएगा।
ग्राम भयपुरा की जय माता दी स्व सहायता समूह की महिला सदस्य फूलवती एवं संपतिया बाई ने बताया कि उनके खेत में उगने वाली सभी सब्जी को अत्यंत न्यूनतम दर पर आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित सीएलएफ अटल क्लस्टर में भेजा जाएगा। ग्राम वासियों ने समूह के इस प्रयास की प्रशंसा की है एवं उनका भी इसमें समर्थन है। देखते ही देखते समूह सदस्य हर रोज कई क्विंटल सब्जियां अपने परिवारिक सदस्य दुर्ग सिंह के माध्यम से हाट बाजार स्थित अटल क्लस्टर में पहुंचाने लगी।
ग्राम भयपूरा से निरंतर सब्जी की आवक से सब्जी की उपलब्धता पर्याप्त हो गई और धीरे.धीरे सब्जी का स्टॉक बढ़ता चला गया। सर्व ग्वालियर टीम ने इस सब्जी स्टॉक का उपयोग करते हुए घर.घर तक सब्जी पहुंचाने का कार्य सर्व ग्वालियर के सर्विस प्रोवाइडर को सौंप दिया और सर्विस प्रोवाइडर ने सब्जी को समय सीमा में घर घर तक डिलीवरी कर दी।
सहायक संचालकए मधु सोलापुरकर
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









