ग्वालियर में मंगलवार को 38 नमूनों की जांच निगेटिव आई संक्रमण से बचने के लिये लोग घरों में ही रहें रू घरों से निकलें तो मास्क अवश्य पहनें कलेक्टर ने की आम जनों से अपील ग्वालियर 14 अप्रैल ग्वालियर जिले में नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के लिये भेजे गए जांच नमूनों में से कुल 58 जांच नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 38 नमूनों की जांच निगेटिव प्राप्त हुई। इसके साथ ही 20 नमूनों को जांच योग्य नहीं पाया गया। जिले से मंगलवार 14 अप्रैल को 67 नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं। कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया है कि जिले में अब तक 888 नमूने नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच हेतु भेजे गए हैं। भेजे गए नमूनों में से 624 नमूनों की जांच निगेटिव प्राप्त हुई है। इसके साथ ही 92 नमूनों को जांच योग्य नहीं पाया गया है। जिले में भेजे गए कुल नमूनों में से 166 नमूनों की जांच अभी अप्राप्त है। 6 सेम्पलों में पॉजिटिव जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। पॉजिटिव पाए गए सभी 6 मरीजों को सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया गया। उपचार के पश्चात सभी मरीजों की पुनरू जांच कराने पर निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हो गई हैं। वर्तमान में ग्वालियर जिले में कोई भी पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त होने वाला मरीज नहीं है। कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि जिले में 2 लाख 50 हजार से अधिक व्यक्तियों की मेडीकल स्क्रीनिंग की गई है। इसके साथ ही 5 हजार 767 व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन किया गया है। जिले में 2 कंटोनमेंट जोन बनाए गए थेए जिनमें सर्वेक्षण का कार्य कराया गया है। अब तक एक लाख 11 हजार 115 परिवारों के सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। कलेक्टर श्री सिंह ने यह भी बताया कि जिले में लॉकडाउन के दौरान आम जनों को आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जिला पंचायत के माध्यम से सर्व ग्वालियर एपए स्मार्ट सिटी के माध्यम से नमस्तेजी एप के माध्यम से वस्तुओं की उपलब्धता कराई जा रही है। इसके साथ ही नगर निगम के माध्यम से चलित सुपर मार्केट वाहनों का संचालन कर आवश्यक वस्तुओं को लोगों के घरों तक उपलब्ध कराया जा रहा है। होम डिलेवरी के माध्यम से भी अधिक से अधिक वस्तुओं को आम जनों के लिये उपलब्ध कराया गया है। जिले में आम जनों को सब्जीए दूधए फल आà¤

Apr 14 2020