सीआरपीएफ ग्वालियर ने सुमेरा गांव के ग्रामीणों को कोरोना से बचाव हेतु दी जानकारी गांव में वितरण किया फिनायलए मास्क एवं हैंड वॉश
Apr 14 2020
ग्वालियर 14 अप्रैल ग्रुप केन्द्र केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्वालियर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा गत दिनों ग्रुप केन्द्र परिसर के नजदीक नाथ गांव ;सुमेरा गांवद्ध में रहने वाले लोगों को कोरोना वायरस ;कोविड.19द्ध से बचाव एवं स्वच्छता संबंधी जानकारी प्रदान कर सोशल डिस्टेंसिंग रखने की अपील की गई।
समूह केन्द्र केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के उप महानिरीक्षक श्री सुमेर सिंह शेखावतए सहायक कमाण्डेंट श्री गुलाब यादव एवं सहायक कमाण्डेंट श्री महेन्द्र पाल सिंह ने ग्रुप केन्द्र परिसर के नजदीक गांव ;सुमेरा गांवद्ध में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु ग्रामीणों को जागरूक किया। ग्रामीणों को सलाह दी गई है कि लॉकडाउन के दौरान अपने.अपने घरों में ही रहें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में न जाएं तथा सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें और अपने मुँह एवं नाक को मास्क या गमछे से ढंककर रखें।
सीआरपीएफ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा गांव में 200 लीटर फिनायलए 500 नग मास्क एवं 200 नग डिटॉल हैंड वॉश के पाउच आदि सामग्री प्रदाय की गई। साथ ही सम्पूर्ण गांव को सोडियम हाइपोक्लेराइड के मिश्रण घोल द्वारा सेनेटाईज्ड किया गया है। जबकि उक्त गांव में प्रति सप्ताह सोडियम हाइपोक्लेराइड घोल का छिड़काव कर सेलेटाइज्ड किया जा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









