ग्वालियर स्मार्ट सिटी के कमांड सेंटर से निगम के सफ़ाई कर्मियों के लिए पी॰पी॰ई॰ किट का वितरण शुरू ग्वालियर 14 अप्रैल ग्वालियर के कोरोना वॉरीयर्स में ग्वालियर नगर निगम के सफ़ाई कर्मियों का अहम योगदान है। ग्वालियर स्मार्ट सिटी इनकी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए 500 पी॰पी॰ई॰ किट वितरित रहा है। इसी क्रम में आज 100 पी॰पी॰ई॰ किट का वितरण ग्वालियर स्मार्ट सिटी के कमांड कंट्रोल सेंटर पर किया गया। इस अवसर पर ग्वालियर स्मार्ट सिटी सी॰ई॰ओ॰ श्री महीप तेजस्वी ने सफ़ाई व्यवस्था से जुड़े कोरोना वॉरीयर्स को कोरोना से लड़ाई में महत्वपूर्ण कड़ी बताया। श्री तेजस्वी ने कहा कि सफ़ाई कर्मी कोरोना संक्रमण से लड़ाई में एक अहम भूमिका निभा रहे हैं तथा उनकी सुरक्षा के लिये पी॰पी॰ई॰ किट बेहद उपयोगी साबित होंगी।

Apr 14 2020