नगर निगम द्वारा सभी वार्डों में घर.घर तक पहुंचाया जा रहा है खाद्यान्न 14 नए चलित सुपर मार्केट को कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने किया रवाना

Apr 14 2020


 

ग्वालियर 14 अप्रैल  कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु सरकार द्वारा लगाए गए लॉक डाउन के दौरान आम नागरिकों को घर से बाहर ना निकलना पड़े इसके लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा चलित सुपरमार्केट चलाए जा रहे हैं जिनके माध्यम से लोगों तक आवश्यक खाद्यान्न के पैकेट उचित मूल्य पर उनके घर तक पहुंचाए जा रहे हैं। 
आम नागरिकों को लॉक डाउन के दौरान खाद्यान्न घर तक पहुंचाने के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से अभी तक तीन वाहन सुपर मार्केट के रूप में विगत दिनों से चलाए जा रहे हैं ए जो कि कुछ ही वार्डों में पहुंच पा रहे थे। इसी को देखते हुए आज मंगलवार से नगर निगम द्वारा 14 नए चलित सुपरमार्केट और प्रारंभ किए गए हैं जिन्हें अचलेश्वर चौराहे से आज कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंहए पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीनए एवं नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिनए स्मार्ट सिटी सीईओ श्री महिप तेजस्वी के द्वारा रवाना किए गए । इस मौके पर नोडल अधिकारी श्री देवेन्द्र चौहानए श्री सुशील कटारे एवं दाल बाजार एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे। यह वाहन क्षेत्रीय कार्यालयवार संबंधित वार्ड में भ्रमण कर लोगों को आवश्यकतानुसार खाद्यान्न उपलब्ध करा रहे हैं। 
आवश्यक स्थान पर एक फोन पर पहुंचेगा चलित सुपर मार्केट
नगर निगम द्वारा शहर मैं 17 वाहन चलित सुपर मार्केट चलाए जा रहे हैं जो कि क्षेत्रीय कार्यालय वार भ्रमण कर आवंटित वार्ड में लोगों को घर.घर जाकर खाद्यान्न उपलब्ध करा रहे हैं इसके साथ ही यदि किसी स्थान पर खाद्यान्न की आवश्यकता है और वहां वाहन नहीं पहुंचा है तो संबंधित क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी को फोन पर सूचना देने पर तत्काल संबंधित स्थान पर चलित सुपरमार्केट पहुंच जाएगा और तत्काल लोगों को खाद्यान्न अपने घर पर ही मिलेगा। क्षेत्राधिकारी के मोबाइल नंबर 1 लगायत 25 तक हैए जिसमें क्षेत्र क्रमांक 1 के क्षेत्र अधिकारी का नंबर 96 4440 5701 से प्रारंभ होकर क्षेत्र क्रमांक 2 में 702 इसी प्रकार बढ़ते बढ़ते क्षेत्र क्रमांक 25 के क्षेत्राधिकारी का नंबर लास्ट में 725 होगा । आप अपने संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय के नंबर के हिसाब से क्षेत्राधिकारी को फोन लगा सकते हैं।