बुधवार से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी रू मुख्यमंत्री श्री चौहान गेहूं का समर्थन मूल्य 1925 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित इंदौरए भोपाल एवं उज्जैन में बाद में होगी खरीदी ग्वालियर 14 अप्रैल मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2020.21 के अंतर्गत किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी बुधवार 15 अप्रैल से प्रारंभ होगी। उन्होने कहा कि इंदौरए भोपाल और उज्जैन जिलों में खरीदी की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार सरकार द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य 1925 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों से आग्रह किया है कि वे उनको भेजे गए एसएमएस में बताई गई तारीख एवं पारी पर ही अपनी उपज लेकर खरीदी केन्द्र पर आएं। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि सभी किसानों की उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी। श्री चौहान ने किसानों से अपेक्षा की है कि कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए खरीदी केन्द्र पर पूरी सोशल डिस्टेंशन रखें। एक.दूसरे से पर्याप्त दूरी बनाकर रखें तथा सभी सुरक्षात्मक उपायों का पालन करें। मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा है कि खरीदी के संबंध में कोई भी शिकायत अथवा समस्या होने पर वे सीएम हेल्पलाइन नंबर 181 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होने बताया कि इस बार किसानों की सुविधा के लिये खरीदी केंन्द्रों की संख्या बढ़ाई गई है। मुख्यमंत्री ने वृद्ध एवं बीमार व्यक्तियों को सलाह दी है कि वे खरीदी केन्द्र पर न आएं। आवश्यक होने पर वे अपने द्वारा नामित किसी अन्य व्यक्ति को भेज सकते हैं। कोरोना फैलने से रोकने के लिए एक.दूसरे से सुरक्षित दूरी बनाकर रखेंए साबुन से समय.समय पर हाथ धोएंए मास्क का उपयोग करें। उन्होने कहा कि मास्क घर पर भी बना सकते हैं।
Apr 14 2020
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









