दक्षिण विधानसभा में कोरोना संक्रमण की स्थिति एवं उसके उपायों का जायजा लेने कोरोना आपदा मुख्य कंट्रोल रूम पहुंचे विधायक प्रवीण पाठक

Apr 13 2020

ग्वालियर दक्षिण विधायक श्री प्रवीण पाठक जी दक्षिण विधानसभा में कोरोना संक्रमण की स्थिति एवं उससे निपटने के उपाय जानने के लिए स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमांड सेंटर में स्थित कोरोना वायरस  आपदा कंट्रोल रूम में पहुंचे, वहां उन्होंने स्मार्ट सिटी के सीईओ  एवं  कंट्रोल  सेंटर के  प्रमुख श्री महीप तेजस्वी से अपनी विधानसभा की स्थिति के बारे में जानकारी ली.
विधायक श्री पाठक ने कोरोनावायरस महामारी के चलते बनाए गए मुख्य कंट्रोल रूम में पहुंच कर जानकारी ली कि ग्वालियर दक्षिण विधानसभा में कोरोना संक्रमण की क्या स्थिति है एवं उससे निपटने के लिए प्रशासन ने क्या इंतजाम किए हैं
 विधायक श्री पाठक ने वहां पर आने वाले फोन कॉल पर भी कुछ लोगों से बातचीत की विधायक श्री पाठक ने यह जाना कि उनकी विधानसभा में कौन-कौन से हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं एवं कोरोना संक्रमण की जांच के लिए  एवं उससे बचाव के लिए क्या-क्या उपाय किए जा रहे हैं..
दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में ढोली बुआ के पुल पर  एक महिला के कोरोना वायरस  पॉजिटिव पाए जाने के उपरांत प्रशासन ने क्या क्या इंतजाम किए हैं, इस हॉटस्पॉट के आसपास  कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए क्या-क्या इंतजाम किए जा रहे हैं, कितने लोगों का सर्वे हो गया है, कितने लोगों की जांच की गई है एवं विधानसभा से किस तरीके से फोन आ रहे हैं और उनको फोन पर किस तरीके से संतुष्टि दी जा रही है यही सब जानने के लिए विधायक श्री पाठक आज कंट्रोल रूम पहुंचे थे.. 
कंट्रोल कमांड सेंटर के निरीक्षण के बाद विधायक श्री पाठक ने कंट्रोल रूम के मीटिंग हॉल में उपस्थित ग्वालियर कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह से  मध्यम एवं निम्न मध्यम वर्ग को राशन की उपलब्धता कैसे करवाई जाए इस विषय पर चर्चा की..