सोशल मीडिया पर साइन लेंग्वेज से मूक बधिरों को पढ़ा रही हैं मेघा
Apr 13 2020
ग्वालियर। इस समय पूरे देश भर में कोरोना वायरस लेकर आकाश तू ही है इस महामारी से सुरक्षा और जागरूक करने के लिए लोगों को सरकार द्वारा निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि इस तरह इस महामारी से लोगों को बचाव करना चाहिए। लेकिन इसमें एक तबका मूक बधिर बच्चो का ऐसा है जिन्हें न तो सुनाई देता है और नहीं वह बोल पाते हैं ऐसे में कोरोना वायरस महामारी से बचाव कैसे करें उसके लिए एक ग्वालियर की बेटी उनको सोशल मीडिया के जरिए साइन लैंग्वेज के माध्यम से उनको पढ़ा रही है। ग्वालियर की रहने वाली मेघा तिवारी फेसबुक लाइव और व्हाट्सएप के माध्यम से मूक-बधिर बच्चों को कोरोना वायरस से बचने का तरीका बता रही है। ग्वालियर के 400 से अधिक मूक बधिर बच्चे मेघा के इशारों को एक पल में समझ लेते हैं। मेघा की बातों को समझ कर यह मूक बधिर बच्चे सोशल डिस्टेंस और लोग डाउन के सभी नियमों का पालन कर रहे हैं। मेघा तिवारी ग्वालियर की रहने वाली मूक बधिर माता-पिता की बेटी है। माता-पिता की समस्या को देखकर मेघा नी साइन लैंग्वेज की ट्रेनिंग ली और उसके बाद उन्होंने ग्वालियर के सभी बच्चों को साइन लैंग्वेज पढ़ाने की हि मत जुटाई। मेघा तिवारी पिछले 10 साल से ग्वालियर में मूक बधिर बच्चों को शिक्षा दे रही है लेकिन कोरोना महामारी और लॉक डाउन के चलते यह सभी मूक बधिर बच्चे उनके यहां पढऩे के लिए नहीं आ रहे हैं। ऐसे में मेघा तिवारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनको पढ़ा रही है। कोरोना वायरस से कैसे बचाव करें। साथ ही सोशल डिस्टेंस और लॉक डाउन का कैसे पालन करें यह सब जानकारी मेघा तिवारी इन सभी मु य बच्चों को सोशल मीडिया के माध्यम से दे रही है। साथ ही समय-समय पर प्रधानमंत्री जो भाषण देते हैं उनको भी साइन लैंग्वेज के माध्यम से सभी मूक बधिर बच्चों को तक पहुंचाती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









