सब्जी मंडी पहुंचे पुलिस कप्तान
Apr 13 2020
ग्वालियर। गली मोहल्लों में सब्जी बेचने वालों के मनमाने दामों के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। आमजन को राहत देने और सब्जी कारोबारियों को कारोबार करने के लिए 10 स्थानों को चिह्नित किया गया है, जिन पर आज से सब्जी की बिक्री शुरू हो गई। आज सुबह गोरखी परिसर, मेला ग्राउंड, मुरार रामलीला मैदान सहित कई स्थानों पर सब्जी का थोक कारोबार हो रहा था। सब्जी खरीदने के लिए सुबह से ही खेरिज ग्राहक पहुंचे लेकिन पुलिस ने इन्हें गेट से ही भगा दिया। पुलिस का कहना था कि सब्जी केवल थोक कारोबारियों को ही मिलेगी, अगर बोरी लेना है तो अंदर जाओ वरना गाड़ी उठाओ। थोक कारोबारी ठेलों के माध्यम से गली, मोहल्ले में सस्ती सब्जी बिकवा रहे हैं। सब्जी मंडियों में व्यवस्था बनी रहे इसके लिए पुलिस कप्तान नवनीत भसीन आज सुबह थाटीपुर, मेला ग्राउण्ड, गोरखी सब्जी मंडियों में पहुंचे और व्यापारियों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाए और खेरिज में सब्जी नहीं बेचें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









