तीन लाख की अवैध शराब पकड़ी, आरोपी धरा
Apr 13 2020
ग्वालियर। लॉकडाउन में महंगे दामों पर खपाने के लिए लाई गई अवैध शराब बहोड़ापुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विनय नगर में तड़के पौने चार बजे पकड़ी है। बरामद शराब की कीमत करीब तीन लाख रुपए है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर शराब से भरी लोडिंग जब्त कर ली है। पुलिस ने पकड़े गए चालक से पूछताछ शुरू कर दी है कि वह अवैध शराब कहां से लाया था और कहां पर इसे खपाना था।
एएसपी सेंट्रल पंकज पाण्डेय ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि काफी सं या में तस्करी कर अवैध शराब की खेप विनय नगर इलाके में आने वाली है। सूचना मिलते ही तस्करों को पकडऩे के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई और एक टीम की कमान सीएसपी ग्वालियर नागेन्द्र सिंह और दूसरी टीम की कमान थाना प्रभारी बहोड़ापुर इंदर सिंह राठौर को अलर्ट रहकर तस्करों की तलाश में लगाया गया। एक टीम ने विनय नगर स्थित बिजलीघर के पास चेकिंग प्वाइंट लगाकर चेकिंग की तो दूसरी टीम ने बहोड़ापुर चौराहे पर चेकिंग लगाई। तड़के करीब पौने चार बजे बिजलीघर के पास चेकिंग कर रही पुलिस को कोटेश्वर मंदिर की तरफ से एक मैजिक लोडिंग आती दिखाई दी। लोडिंग चालक ने पुलिस को चेकिंग करते देखकर अपना वाहन वापस मोड़कर भागने लगा। जिस पर पुलिस ने लोडिंग चालक का पीछा किया और दूसरी टीम को भी अलर्ट किया। जिस पर पुलिस ने दोनों तरफ से लोडिंग को घेर लिया। पुलिस ने जब लोडिंग की तलाशी ली तो उसमें 87 पेटी शराब की बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम पदम जाटव पुत्र राजू जाटव निवासी गोल पहाडिय़ा जनकगंज बताया है। पुलिस ने शराब से भरे वाहन को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
बताया गया है कि पिछले कई दिन से पुलिस को शराब तस्करी की सूचना मिल रही थी और पुलिस टीम चेकिंग भी कर रही थी, लेकिन हर बार तस्कर पुलिस को चकमा देकर निकल जाता था, लेकिन दो अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग लगाने पर आरोपी पुलिस के घेरे में आ गया और उसे दबोच लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









