दाल बाजार के आधा दर्जन कारोबारियों पर हुई कार्रवाई
Apr 13 2020
ग्वालियर। कोरोना संक्रमण को फैलाने से रोकने के लिए लॉकडाउन चल रहा है और सोशल डिस्टेंस का प्रशासन ने पालन कराने के निर्देश दिए हुए हैं। लोगों को आसानी से सामान पहुंच जाए, इसके लिए पुलिस ने अब स ती करना शुरू कर दिया है। दाल बाजार को थोक सामान की सप्लाई के आदेश के बाद यहां पर कड़ाई से नियम का पालन हो, इसके लिए पुलिस ने सुबह से ही मोर्चा संभाल लिया और व्यापारियों को भी खुले शब्दों में चेतावनी दी थी कि खेरीज में सामान नहीं बेचेंगे। लेकिन इसके बाद भी व्यापारियों ने प्रशासन की चेतावनी को दरकिनार कर सामान बेेचा तो पुलिस ने उनके खिलाफ 11-11 सौ रुपए की चालानी कार्रवाई की।
एक किलो काली मिर्ची देख रोका, व्यापारी पर जुर्माना
इंदरगंज चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने एक युवक को एक किलो काली मिर्ची ले जाते देखा और पूछताछ की तो उसने बताया कि काली मिर्च घर के लिए ले जा रहा है। इसका पता चलते ही पुलिस उसे लेकर कारोबारी के पास पहुंची और पूछताछ के बाद गिर्राज ट्रेडर्स के संचालक गिर्राज अग्रवाल पर 11 सौ रुपए रेडक्रॉस का जुर्माना वसूला और साफ शब्दों में समझाइश दी कि यहां से सिर्फ थोक सामान की सप्लाई होगी और जो भी नियम तोड़ेगा उसके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई होगी। वहीं दस किलो चावल बेचने पर पुलिस ने सोनम एंड सोनम के संचालक प्रदीप दौलतानी का भी 11 रुपए का चालान किया है।
बिना पास के गाड़ी में भेजा सामान, हुई कार्रवाई
प्रशासन ने एक दिन पहले ही सभी व्यापारियों को निर्देशित किया था कि दाल बाजार से सिर्फ अनुमति प्राप्त वाहनों से ही सामान की सप्लाई होगी और जो भी व्यापारी बगैर अनुमति वाले वाहन से सामान भेजेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भी दर्शन लाल एण्ड संस, रघुवीर ट्रेडर्स और राजू किराना स्टोर के संचालक ने बगैर अनुमति प्राप्त वाहनों से सामान भिजवाने का प्रयास किया। जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया और कारोबारियों से रेडक्रॉस में 11 सौ रुपए का जुर्माना वसूला। इसी तरह खेरीज सामान बेच रहे सतनाम ट्रेडर्स के संचालक राम मोटवानी तथा गणेश को राम शैलेन्द्र कुमार पर भी 11 सौ रुपए का जुर्माना किया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









