एनएसएस की छात्राएं घर पर बना रही है मास्क

Apr 12 2020

 ग्वालियर। मध्य भारत शिक्षा समिति द्वारा संचालित माधव विधि महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं ने पढ़ाई के साथ घर पर ही मास्क तैयार करना शुरू कर दिया है। छात्र मधुलिका जादौन का कहना है कि जो जरूरतमंद मास्क खरीद कर महामारी से बचाव को अपने मुंह पर मास्क नहीं लगा सकता है। ऐसे लोगों को वह मास्क देने का काम करेंगी। छात्र मनीष ने लोगों से सोशल डिस्टेंस बनाने और घरों में परिवार के साथ सुरक्षित करने का झाव दिया है।  स्वयंसेविका मधुलिका ने स्वरचित कविता कोरोना से अपना बचाव आओ मिलकर करो ना के द्वारा जन-जन को जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी  नीति पांडे व अमित बसंल ने स्वयंसेविकाओं के कार्यों की प्रशंसा की। भी को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया।