दाल बाजार में तड़के हुआ कारोबार

Apr 12 2020

ग्वालियर। लॉकडाउन के दौरान खेरिज किराना व्यापारियों के शटर भले ही डाउन हों लेकिन थोक कारोबारी शटर उठाने में सबसे आगे नजर आ रहे हैं। तड़के चार बजे से ही यह कारोबारी अपनी दुकानों के शटर उठाकर कारोबार करना शुरू कर देते हैं और सुबह पुलिस के पहुंचने से पहले ही शटर डाउन कर देते हंै। हम बात कर रहे हैं, दाल बाजार स्थित किराने का थोक कारोबार करने वालों की। प्रशासन द्वारा लॉकडाउन के चलते दुकानों के शटर डाउन कराए गए हैं, समय-समय पर दाल बाजार को खोलने की अनुमति दी गई है, लेकिन भीड़ होने के कारण दुकानों के शटर पूरी तरह से डाउन करा दिए गए हैं। दाल बाजार कारोबारी अपना कारोबार करने के लिए सुबह 4 बजे से ही दुकानों पर आ जाते हैं और शटर खोलकर कारोबार करना शुरू कर देते हैं। कुछ कारोबारी तो मोटा मुनाफा कमाने के लिए मुनाफाखोरी भी कर रहे हैं। बाजार में सरसों का तेल 100 रुपए लीटर बिक रहा था, लेकिन कारोबारियों ने इसके दाम बढ़ा दिए हैं। महाकोष का कार्टून 800 रुपए का आता था जिसे 1100 रुपए में बेचा जा रहा है। 
सुबह 4 बजे से ही शहरभर के किराना कारोबारी और गली मोहल्ले में दुकान चलाने वाले दुपहिया व चार पहिया वाहनों से माल की खरीदार करने पहुंच जाते हैं। सुबह 4 बजे के बाद दाल बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढऩा शुरू होती है तो पुलिस भी सक्रिय हो जाती है और वाहनों से एनाउंस करती है, लेकिन यह कारोबारी शटर डाउन करने के बजाए कारोबार करते रहते हैं। पुलिस स त होती है तो शटर डाउन कर देते हैं और पुलिस के जाते ही शटर उठा लेते हैं।                          
लॉकडाउन का फायदा सबसे ज्यादा किराना कारोबारी और सब्जी बेचने वाले उठा रहे हैं। दाल बाजार कारोबारियों ने हर आइटम पर दुगना रेट कर दिया है जिससे खेरिज कारोबारी परेशान हैं और वह कह रहे हैं कि जब महंगा यहां से ही मिलेगा तो हम किस रेट में बेचेंगे। 30 रुपए किलो बिकने वाला पोहा 40 रुपए में मिल रहा है इसी तरह रिफाइंड तेल के टीन पर 200 से 300 रुपए बढ़ा दिए हैं इसी तरह दालों में भी रेट बढ़ा दिए हैं।
दाल बाजार में इस तरह हो रहा है दुकानों से कारोबार।
गलियों में भीड़ सड़क पर जिन लोगों की दुकानें वह तो पुलिस के पहुंचते ही शटर डाउन कर रहे हैं लेकिन जिनकी दुकानें गलियों में हैं वह भीड़ लगाकर कारोबार कर रहे हैं। इस दौरान लोडिंग-अनलोडिंग भी हो रही है।