केंद्रीय कारागार में सैनेटाइजर गेट लगाया

Apr 12 2020

ग्वालियर। केंद्रीय कारागार ग्वालियर में कोरोना से बचने के लिए जेल प्रबंधन द्वारा पु ता इंतजाम किए जा रहे हैं। वही आने- जाने वालों के लिए सेनेटाइजर गेट जिसे शुचिता द्वार का नाम देकर लगाया गया है जेल  सुपरिटेंडेंट मनोज कुमार साहू ने बताया कि जिस तरह देश में कोविड-19 वायरस फैल रहा है उससे बचने के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा कड़े कदम उठाए जा रहे हैं उसी क्रम में केंद्रीय जेल ग्वालियर में आने -जाने  वालों के लिए  जेल के मु य द्वार पर सेनेटाइजर गेट जिसे  शुचिता द्वार का नाम दिया गया है। जेल में अंदर और बाहर जाने वाले हर व्यक्ति को इस द्वार से होकर निकलना अनिवार्य कर दिया गया है। जिससे कोरोना जैसी बीमारी का खतरा ना रहे वही जेल में चाहे वह कर्मचारी हो या कैदी सभी को मास्क लगाना अनिवार्य  है। जेल प्रशासन द्वारा सभी को मास्क दिए गए हैं। वही श्री साहू ने बताया कि कोरोना के बचाव के लिए आपातकालीन किट भी बनवाई जा रही हैं। हमारा पूरा प्रयास है कि जेल के कर्मचारी एवं कैदियों के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जाए और हर संभव प्रयास भी किए जा रहे हैं।