डॉ. सिकरवार ने गरीब परिवारों को खाद्यय् सामग्री वितरण की
Apr 12 2020
ग्वालियर। गरीबों की मदद करने वाली शहर की सक्रिय सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास की ओर से आज करीब 2900 गरीब परिवारों को न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीष सिंह सिकरवार ने खाद्यय् सामग्री का वितरण किया। डॉ. सिकरवार ने खाद्यय सामग्री का वितरण करते हुये कहा कि क्षेत्र में कोई भी परिवार मेरे होते हुये भूखा नही रहेगा, इस आपदा के समय में मैं आपका बेटा, आपका भाई आपके साथ खड़ा हुआ हूॅ और मैं आपको विश्वास दिलाता हूॅ कि हम सब मिलकर इस कोरोना महामारी को हरायेंगे। डॉ. सिकरवार ने कहा कि कोविड-19 (कोरोना) वायरस के कारण जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, निर्धन परिवारों के घर का चूल्हा उनकी रोजाना की जाने वाली मजदूरी से जलता है और वर्तमान में पूरे देश में चल रहे लॉकडाउन की वजह से हर तरह का कार्य ठप हो चुका है। लेकिन अगर हमारे प्रधानमंत्री मोदी देश को लॉकडाउन नही करते तो कोरोना महामारी हमारे देश को निगल जाती, आप सभी लोगों को टी.वी. और अखबार के माध्यम से यह पता चल रहा होगा कि दुनिया के शक्तिशाली देश भी इस महामारी के आगे घुटने टेक चुके है। डॉ. सिकरवार ने कहा कि हम खुद को और अपने परिवार को इस बीमारी से तभी बचा सकते है जब इस लॉकडाउन का पालन पूरी ईमानदारी से करें। डॉ. सिकरवार ने खाद्यय् सामग्री वितरण करते हुय लोगों को कोरोना वायरस से बचने के उपायों के बारे में बताया। खाद्यय् वितरण करते हुये डॉ. सिकरवार के साथ न्यास सचिव चन्द्रप्रकाष गुप्ता, वीर सावरकर मण्डल अध्यक्ष जयंत षर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रमोद जैन, अवधेष कौरव, विजय बहादुर त्यागी, सुरेष प्रजापति, आदित्य सिंह सिकरवार, अषोक प्रजापति, अभय कुमार सिंह, राजेन्द्र राठी, आषीश साहू, अंकित कठठ्ल, लोकेन्द्र प्रजापति, धर्मवीर जाटव, गौतम कदम, गुलाब प्रजापति, करन षाक्य, ओमप्रकाष चौहान, आकाष डागौर, विक्की साहू आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









