समाजसेवियों ने वितरित किया भोजन
Apr 12 2020
ग्वालियर। महामारी से संकंट की स्थिति में विभिन्न समाजसेवियों द्वारा लगातार कार्य कर के एक मिसाल पेश की जा रही है। जिसमें समाजसेवियों के द्वारा प्रशासन के सहयोग से महाराणा प्रताप नगर, कटोरा ताल, व अनेक गरीब कॉलोनियों में सोशल डिस्टेंश बनाकर भोजन वितरित किया गया। आज जो पूरे देश में हालात बने हुये है उसको देखकर पूरे देश में आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। ऐसे में पूरे भारत देश में समाजसेवियों व स पन्न नागरिकों के द्वारा लगातार गरीब परिवारों, व्यक्तियों की लगातार मदद की जा रही है। भोजन वितरण के समय समाजसेवी पं कृष्णकान्त तिवारी ने बताया, कि जो अब संकट की इस स्थिति में घर पर ही बने हुये है अपने दैनिक खर्चे के लिये जो मजदूर, दुकानदार अथवा दैनिक रूप से कमाने वाले व्यक्ति अपने परिवार के लिये आज भोजन की भी व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में हमारे पूरे शहर के समाजसेवी उन तक प्रशासन के सहयोग से भोजन उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं। हम सभी भाइयों के द्वारा रविवार को यहॉ भोजन वितरित किया गया और यह इस संकट की घड़ी में आगे भी जारी रहेगा। इसके साथ ही समाजसेवी संजीव रजक ने बताया, कि हम सभी के द्वारा लगातार सोशल डिस्टेंश का भी याल भी लगातार रखा जाता है, पहले सभी के हाथों को सेनेटाइज किया जाता है, उसके बाद उनको भोजन दिया जाता है। हम सभी का उदेश्य है, कि इस भयानक महामारी से जल्द से जल्द छुटकारा मिल सके। ग्वालियर शहर में विभिन्न संगठनों, एनजीओ व समाजसेवी संस्थाओं के माध्यम से लगातार लोगों की मदद की जा रही है। इस मौके पर प्रकाश चन्द्र्र रजक, अंकित लहारिया, हरेन्द्र रजक, गौरव योगी, आकाश कौरव आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









