क पलीट लाकडाउन का हर हाल में करायेंगे पालन
Apr 12 2020
ग्वालियर। डब्ल्यूएचओ द्वारा घोषित वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुये तथा मु यमंत्री म.प्र. के निर्देशों के उपरांत तथा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर एवं जिलाधीश ग्वालियर द्वारा आदेशित करने के उपरांत टोटल लाक डाउन की स्थिति में जब थाना क्षेत्र का भ्रमण किया गया तो यह पाया गया कि चिरवाई नाका पर पूर्ण रूप से वैरीकेटिंग कराकर फोर्स तैनात किया गया लेकिन शिवपुरी लिंक रोड पर 10 से 15 स्थान ऐसे चिन्हित किये गये जहाँ से आवाजाही निरंतर सतत् रूप से जारी थी और चिरवाई नाका वैरीकेटिंग पाइंट का कोई महत्व नही दिख रहा था। तब थाना प्रभारी क पू द्वारा उन स्थानों को चिन्हित कर जेसीबी की मदद से तीन फुट गहरी व तीन फुट चौडी ट्रेंच (नालियां) खुदवाकर उन रास्तों को पूर्णत: बन्द करा दिया गया है । नालियों को इस प्रकार खुदवाया गया है कि थाना क्षेत्र की उक्त कालौनियों से होकर बाहर से अन्दर आने वाले वाहन पूर्णत: बन्द हो जायें और कोई भी कालौनीवासी को लाक डाउन में दी गई छूट के समय में बाजार आने-जाने में कोई परेशानी न आये । इस प्रकार थाना क्षेत्र में झांसी, शिवपुरी, गुना से कोई भी वाहन/व्यक्ति शिवपुरी लिंक रोड से जुडी हुई कालौनियों के रास्तों से न आकर प्रशासन द्वारा चिन्हित रास्ता चिरवाई नाका , गिरवाई तथा विक्की फैक्ट्री से बिना चैकिंग के शहर में अन्दर न आ पायेगा और उसे प्रवेश करने हेतु निर्धारित मार्गों का ही प्रयोग करना पडेगा जिससे हमारा शहर स्वस्थ एवं सुरक्षित रहे ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









