एसपी ने घूमकर देखी लॉक डाउन की व्यवस्थाएं
Apr 12 2020
ग्वालियर। ग्वालियर में चल रहे लॉक डाउन की व्यवस्थाओं का ग्राउंड ज़ीरो पर जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन स्वयं सड़कों और गलियों में घूमे। उन्होंने पुलिस कर्मियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी देखीं और उनका उत्साहवर्धन भी किया ।
कोरोना के कहर को रोकने के लिए ग्वालियर में एक पखबाड़े से भी ज्यादा समय हो गया जब यहां लॉक डाउन चल रहा है ताकि सोशल डिस्टनसिंग को रोका जा सके। पुलिस कप्तान भसीन रविवार को व्यवस्थाओ का जायजा लेने सड़को पर निकले। उन्होंने तीनो उप नगरों में मु य सड़कों ही नही गली मोहल्लों में भी भ्रमण किया और जो जहां मिला उससे पूछताछ की और कोरोना के खिलाफ इस युद्ध मे सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर सहयोग देने की अपील की ।
श्री भसीन ने लगातार ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों से भी संवाद कर उनका हालचाल जाना। उनके खाने पीने और वर्दी की धुलाई आदि जैसी बातें जानीं। साथ ही उनसे परिजनों से कैसे संपर्क हो रहा है ये भी जाना। पुलिस कप्तान ने सभी की निष्ठापूर्ण सेवा की सराहना कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









