डॉ. सिकरवार ने गरीब परिवारों को खाद्य सामग्री वितरण की
Apr 11 2020
ग्वालियर। गरीबों की मदद करने वाली शहर की सक्रिय सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास की ओर से शनिवार को करीब 1800 गरीब परिवारों को न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीष सिंह सिकरवार ने खाद्य सामग्री का वितरण किया। यह वितरण नगर निगम के वार्ड क्रमांक 45 के वंषी की बगिया ललितपुर कॉलोनी, माधव डिस्पेंसरी के सामने, कुशवाह मौहल्ला ललितपुर कॉलोनी, जाटव मौहल्ला ललितपुर कॉलोनी, शंकर चौक ललितपुर कॉलोनी, पारदी मौहल्ला ललितपुर कॉलोनी, मस्जिद वाली गली ललितपुर कॉलोनी, सनातन धर्म मंदिर के पीछे वाली बस्ती, गऊघाट वाल्मिक बस्ती इन्द्रगंज, थौराठ की गोठ लोहिया बाजार, शहीद हरीसिंह की बस्ती, अरगडे की गली नया बाजार एवं अन्य क्षेत्रों में किया गया। डॉ. सिकरवार ने यहां खाद्य सामग्री का वितरण करते हुये कहा कि कोविड-19 (कोरोना) वायरस के कारण जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, गरीब परिवारों का भरण-पोषण मजदूरी पर ही निर्भर रहता है, देश में फैलें कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है क्योंकि इस कोरोना जैसी महामारी के बचने का लॉकडाउन के अलावा और कोई उपाय नही है। डॉ. सिकरवार ने कहा कि क्षेत्र में कोई भी परिवार मेरे होते हुये भूखा नही रहेगा, इस आपदा के समय में मैं आपका बेटा, आपका भाई आपके साथ खड़ा हुआ हूॅ और मैं आपको विश्वास दिलाता हूॅ कि हमारा देश इस महामारी को हरायेगा। डॉ. सिकरवार ने खाद्य सामग्री वितरण करते हुय लोगों को कोरोना वायरस से बचने के उपायों के बारे में बताया। खाद्य वितरण करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, वीर सावरकर मण्डल अध्यक्ष जयंत शर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रमोद जैन, अवधेष कौरव, सत्यप्रकाश सिंह सिकरवार, विजय बहादुर त्यागी, सुरेश प्रजापति, आदित्य सिंह सिकरवार, अशोक प्रजापति, अभय कुमार सिंह, राजेन्द्र राठी, लोकेन्द्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









