लॉक डाउन में रोज गरीबों को खिला रहे खाना

Apr 11 2020

ग्वालियर। देश में जब से कोरोना जैसी महामारी के चलते प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा लॉक डाउन की घोषणा करने के बाद गरीब मजदूर और बाहर से आने वाले लोगों पर भोजन का संकट उत्पन्न हो गया है लेकिन भारत देश में एक दूसरे की मदद करने के लिए लाखों  लोगों  मदद कर रहे हैं। ऐसी विषम परिस्थितियों में  माधव नगर निवासी एसके शर्मा अपनी पत्नी मनीषा शर्मा एवं बच्चे खुशबू और अमर शर्मा के साथ सुबह 4 बजे से ही गरीब एवं बाहर से आए मजदूर और अपने घरों की ओर जा रहे लोगों की लोगों की सेवा लॉक डाउन के दिन 25 मार्च से लगातार आज तक भोजन वितरित कर रहे हैं। वह प्रतिदिन शहर में अनेकों जगह बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अखिलेश्वर महादेव , महाराज बाड़ा पुरानी छावनी एवं बाईपास रोड पर अपनी गाड़ी सफारी स्ट्रांग से खाना वितरित कर  रहे है। यह कार्य प्रतिदिन परिवार सहित दोपहर 12 बजे तक करीब 300 से अधिक लोगों को भोजन कराने के बाद ही घर लौटते हैं और फिर अगले दिन की प्रक्रिया में जुट जाते हैं। श्री शर्मा ने कहा कि भोजन वितरित करते समय पूरे परिवार को इस कार्य में मैंने लगा रखा है भोजन वितरित करते वक्त सोशल डिस्टेंस को प्राथमिकता देते हुए भोजन वितरित किया जा रहा है जब तक ईश्वर की मर्जी होगी यह कार्य चलता रहेगा।