पुलिस ने 4 शातिर चोर को किया गिर तार
Apr 11 2020
ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर मध्य पंकज पांडेय व नगर पुलिस अधीक्षक महाराजपुरा ग्वालियर रवि भदौरिया के निर्देशन व पुलिस थाना हजीरा ग्वालियर टी आई आलोक परिहार के नेतृत्व 4 शातिर नकबजन गिर तार कर 2 लाख रुपये का चोरी गया माल बरामद किया ।
गिर तार किए आरोपी में विकाश कोरी उर्फ मुर्गा उर्फ विक्कू पुत्र हरिनारायण कोरी उम्र 20 साल निवासी पुरानी रेशम मील पुलिस थाना हजीरा ग्वालियर, नारू उर्फ नरेंद्र कोली पुत्र तेजपाल उम्र 26 वर्ष निवासी रसूलाबाद पुलिस थाना हजीरा ग्वालियर, विनोद राठौर पुत्र गोर लाल उम्र 40 वर्ष निवासी माँ वैष्णव पुरम कॉलोनी पुलिस थाना हजीरा ग्वालियर, बॉबी कुशवाह पुत्र राम नरेश उम्र 20 वर्ष निवासी चंदन पुरा गोपाल मील के पास पुलिस थाना हजीरा ग्वालियर।
फरियादी वीर सिंह गुर्जर पुत्र लक्षमन सिंह उम्र 30 साल निवासी भूरे सिंह वर्मा का मकान माँ वैष्णव पुरम ग्वालियर का माँ वैष्णव पुरम कॉलोनी स्थित मकान का ताला तोड़कर चोरी किया डिब्बा व बर्नी में रखा 11 किलो घी, जूते,13 राउंड 315 बोर, 6600 रुपये नगद बरामद किया। फरियादी जब अपना मकान का ताला लगाकर अपने गांव कृषि कार्य से गया था तब रात में ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने चोरी की थी।
फरियादी योगेश कौरव पुत्र लक्ष्मण सिंह कौरव उम्र 34 साल निवासी माँ वैष्णव पुरम कॉलोनी पुलिस थाना हजीरा ग्वालियर के माँ वैष्णव पुरम कोलोनी स्थित मकान का ताला 2 लोहे की अलमारी तोड़कर चोरी किया। सोने चांदी का जेबर एक हार, 6 चूड़ी, 4 अंगूठी, 2जोड़ पायजेब, चांदी की बिछिया 36, करधनी आदि बरामद किए। फरियादी जब मकान का ताला लगाकर कृषि कार्य से अपने गांव गया था तब अज्ञात चोरों ने वारदात की थी ।
चोरों की टीम का लीडर नारू उर्फ नरेंद्र कोरी थाना हजीरा का है जिसके विरुद्ध थाना हजीरा,ग्वालियर जीआरपी झांसी,जीआरपी भोपाल मे हत्या का प्रयाश मारपीट, लूट, डकैती की तैयारी सहित कई अपराध दर्ज हैं इसका साथी विनोद राठौर भी आदतन अपराधी है जो मोबाइल लूट के मामले में पूर्व में जेल जा चुका है। विकाश कोरी उर्फ मुर्गा भी शातिर चोर व आदतन अपराधी है। इनका एक साथी देवेश सिकरवार उर्फ चूहा निवासी रेशममील हजीरा अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है। चोरों ने अपना अड्डा विनोद राठौर का माँ वैष्णव पुरम कॉलोनी ग्वालियर बनाया था। यह सभी नशा करने के आदी हैं। पुलिस थाना हजीरा की टीम - टी आई आलोक परिहार, अभिलाख सिंह तोमर, नरेंद्र छिकारा, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान, आरक्षक गिरजा शंकर मुदगल, योगेंद्र चौहान, सुनील लोधी, कुलदीप तोमर, जनक सिंह, लेखराज, शिव सिंह व सैनिक मनोज यादव की मु य भूमिका रही । अभी चोरों से पूछताछ जारी है शहर के अन्य थाना क्षेत्र की चोरियों का खुलासा होने की संभावना है ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









