दीवार पेंटिग और पोस्टर के माध्यम से जगाई अलख
Apr 10 2020
ग्वालियर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए हर कोई अपनी जि मेदारी निभा रहा है। लोग घर पर ही रहकर सोशल मीडिया के माध्यम से दूसरों की चिंता करते हुए जागरूकता की मुहिम को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इसमें मध्य भारत शिक्षा समिति द्वारा संचालित माधव विधि महाविद्यालय की रासेयो इकाई के स्वयं सेवक व स्वयंसेविकाएं भी पीछे नहीं है। एक ओर जा स्वयं सेवक घर में बैठे अपनों को याद करते हुए लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। साथ ही दूसरों को भी जागरूकता अभियान का हिस्सा बनाने में जुटे हैं।
माधव विधि महाविद्यालय की रासेयो इकाई कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चला रही हैं। शुक्रवार को उन्होंने दीवार पेंटिग और पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इतना ही नहीं रासेयो इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीति पांडे व डॉ अमित बसंल और स्वयंसेविकाओं ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूकता गीत, गजल और कविताएं लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। इन रचनाओं को काफी सराहा जा रहा है। स्वयंसेविका सृष्टि दुबे ने हाथ धेना सीखेगा इंडिया, तभी तो बचेगा इंडिया। छात्र आकाश राजपूत ने लिखा-इस कोरोना के समय में घर में रहिए साफ। उन्होंने लोगों से एकजुट होकर कोरोना को हराने का आह्वान किया है। इसी तरह मानसी सक्सैना, रीया और आकश राजपूत भी सोशल मीडिया के माध्यम से सभी लोगों को जागरूक रहे है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









