झोपड़पट्टी और बस्तियों को किया सेनेटाइज

Apr 10 2020

ग्वालियर। नगर निगम के अमले ने शुक्रवार सुबह से शहर में पहुंचकर पिछड़ी बल्तियों को सनेटाइझ किया गया। वहीं उन स्थानों पर भी दवा का छिड़काव किया गया, जहां लोग कचरा डालते हैं। इसके साथ ही सिटीसेंटर में स्थित ढाई सौ झोपड़पट्टी, सिरौल थाना सहित रेसकोर्स रोड पर बने अधिकारियों के बंगलों को सेनेटाइज किया गया।
इसके लिए निगम ने पचास कर्मचारियों को काम पर लगया था, इसके साथ ही फोगिंग व कीटाणुनाशक दवा का छिड़काव भी किया गया। वहीं लोगों को समझाइश भी दी गई कि वह गंदगी न फैलाएं और पूरी तरह सफाई रखें। उल्लेखनीय है कि मौके पर खुद अपर आयुक्त नरोत्तम भार्गव व उपायुक्त स्वास्थ्य सतपाल सिंह चौहान ने खुद मौके पर मौजूद रहकर सेनेटाइजेशन कराया गया। वहीं यहां बनी झोपड़पटिट्यों को भी सेनेटाइज करते हुए फोगिंग भी कराई गई। 
यहां बनी झोपड़पट्ट्यिों में जब निगम अमला दवा छिड़कने पहुंचा तो यहां गंदगी मिली, जिसे तुरंत साफ तो करवाया गया साथ ही इन्हे समझाइश भी दी गई यदि फिर गंदगी दिखाई दी तो फिर उन्हे यहां से हटा दिया जाएगा। इसके साथ ही यहां मास्क निगम ने वितरित किए साथ ही इनके खाने की व्यवस्था करवाई गई। इन्हे सेनेटाइजर भी दिया गया।