पुलिस ने लॉकडाउन तोडने वालों के खिलाफ छेड़ा अभियान

Apr 10 2020

ग्वालियर। लॉकडाउन में अगर आप घर से निकल रहे हैं तो जेब में पांच सौ रुपए रख लें, क्योंकि पुलिस अब लॉकडाउन तोड़कर तफरी करने वालों के खिलाफ स ती से पेश आ रही है और जो भी शहर की सड़कों पर बगैर कारण के बाहर आ रहे हैं, पुलिस उनसे कड़ाई से निपट रही है। पिछले दो दिन में ही पुलिस ने लॉकडाउन तोडने वालों से 4 लाख 97 हजार 250 रुपए वसूले हैं और 1613 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। वहीं शुक्रवार की सुबह आठ बजे से 12 बजे तक करीब एक सैकड़ा लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। 
कोरोना महामारी को रोकने के लिए शहर और देहात में लॉकडाउन चल रहा है और जरूरी वस्तुओं के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को लॉकडाउन से छूट दी गई है। लॉकडाउन में लोग नियमों को तोड़कर शहर की सड़कों पर बगैर कारण अपने वाहन दौड़ा रहे हैं, कई बार की समझाइश के बाद भी जब वाहन चालक सुधरने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस कप्तान नवनीत भसीन ने इन पर रोक लगाने के लिए यातायात पुलिस के साथ ही थाना पुलिस को इन वाहन चालकों के खिलाफ कड़ाई करने के निर्देश दिए। कप्तान के निर्देश के बाद कार्रवाई के लिए उतरी पुलिस टीम ने दो दिन में 1613 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की और उनसे जुर्माने में 4 लाख 97 हजार 250 रुपए वसूले हैं। 
वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने उतरे अफसर और जवान सिर्फ कारण पूछते हैं और जो भी वाहन चालक उचित कारण नहीं बताता, उसके खिलाफ चालान करते हंै। इस दौरान वाहन चालक उनकी मोबाइल पर बात कराने का प्रयास करता है तो पुलिसकर्मी उनके मोबाइल भी जब्त कर लेती है। मोबाइल पुलिसकर्मियों के पास जाते ही वाहन चालक के होश उड़ जाते हैं और वह बात कराने के बजाए चालान कराने में ही भलाई समझता है।