कार्टून बनवाकर कोरोना से बचने पुलिस दे रही संदेश
Apr 09 2020
ग्वालियर। कोरोना से जंग जीतने के लिए पुलिस लगातार जनता को जागरुक कर रही है। जागरुकता में सोशल मीडिया, लाउड स्पीकर से संदेश, कोड रेड टीम और अन्य तरीकों से संदेश देने में कोई कमी नहीं कर रही है। वहीं अब संदेशों से जनता को जागरुक करने के लिए पुलिस ने कार्टून का सहारा ले रही है, लेकिन इसके बाद भी यह लोग पुलिस की सुनने को तैयार नही हैं, फिर भी घर से बाहर निकल रहे हैं। पुलिस कप्तान नवनीत भसीन द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है और सोशल मीडिया के माध्यम से भी आग्रह किया जा रहा है कि जरूरत पर ही घर से बाहर निकलें।
कोरोना जैसी महामारी से जंग जीतने के लिए घर में रहना जरूरी है। पुलिस नियंत्रण कक्ष में आईटी सेल का काम देखने वाले सुरेंद्र भटेले हर रोज नए-नए कार्टून बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर रहे हैं और लोगों से आग्रह कर रहे हैं कि घरों में ही रहें।
कार्टून बनाने वाला लिखता है बचाव के संदेश एसपी नवनीत भसीन ने कोरोना से बचाव के तरीके को और बेहतर ढंग से लोगों को समझाने के लिए कार्टून बनवाना शुरू किया। कार्टून में चित्र और कोरोना से बचने के संदेश इतने रोचक होते हैं कि जनता उसे पसंद कर रही है और कोरोना का पालन भी कर रही है।
सोशल मीडिया में किए जा रहे लोड
कार्टून से बने संदेशों को पुलिस, समाजसेवी और अन्य ग्रुपों में लोड किया जा रहा है। जिससे यह मैसेज ज्यादा से ज्यादा जनता तक पहुंच सके और जनता घरों में रहकर सुरक्षित रहे। वहीं पास और सब्जी लेने के लिए घर से निकलकर घूमने वालों के लिए भी संदेश दिए जा रहे हैं। ताकि जनता इसका गलत उपयोग नहीं करें।
पास का न करें दुरुपयोग
पुलिस द्वारा एक कार्टून बनाया गया है, जिसमें एक बाइक सवार अपने साथी से कह रहा है कि मेरे पास बाहर निकलने का पास है, चल मौज मस्ती करते हैं। पुलिस ने आग्रह किया है कि लॉकडाउन का पालन करें और पास का दुरुपयोग न करें। ग्वालियर पुलिस द्वारा कई कार्टून बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किए जा रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









