पुलिस ने सुबह से ही रोके वाहन, बनाए चालान

Apr 09 2020

ग्वालियर। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस अब कोई भी राहत देने के मूड़ में नहीं है। पुलिस अफसरों द्वारा लगातार लोगों को समझाइश दी जा रही है कि वह जरूरत होने पर ही घर से निकलें इसके बाद भी लोग सुनने को तैयार नहीं हंै और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। चार कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पुलिस अब राहत देने के मूड़ में नहीं है। एडीजी राजा बाबू सिंह व पुलिस कप्तान नवनीत भसीन ने आदेश दिए हैं कि सड़क पर जो लोग घूमते मिल रहे हैं, उनकी खातिरदारी में कोई कसर नहीं छोड़ी जाए और कम से कम एक हजार रुपए का चालान काटा जाए। जो जरूरी काम से जा रहे हैं उन्हें परिचय देखने के बाद आगे बढऩे दिया जाए, लेकिन जो सब्जी, दूध या राशन का बहाना ले रहे हैं उन पर पुलिस स त हो गई।
गुरुवार को सुबह से ही पुलिस अफसर सड़क पर आकर पेट्रोलिंग कर रही है और पुलिस के टारगेट पर वह क्षेत्र हैं जहां लगातार शिकायतें मिल रही हैं। गुरुवार सुबह लश्कर सीएसपी आत्माराम शर्मा ने माधौगंज में सब्जी बेचने वालों भीड़भाड़ कर दूध बेचने वालों को समझाइश दी लेकिन फिर भी कोई नहीं माना तो पुलिस ने डंडे के बल पर खदेडऩा शुरू कर दिया। इस दौरान बाइकों की हवा भी निकाली, तो वहीं सड़कों पर घूमने वालों पर स ती दिखाते हुए चालानी कार्रवाई की, कुछ से उठक-बैठक भी लगवाई।