थाना इंदरगंज के स्टाफ को वितरित की गई गर्म पानी की बॉटल थरमस

Apr 09 2020

ग्वालियर। थाना इंदरगंज क्षेत्र में लगे हुए थाना इंदरगंज के समस्त पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को दाल बाजार व्यापार समिति की ओर से गर्म पानी की बोतलों का वितरण किया गया इस अवसर पर थाना प्रभारी इंदरगंज पंकज त्यागी क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी दामोदर गुप्ता तथा दाल बाजार व्यापार समिति के अध्यक्ष गोकुल बंसल सचिव मनीष बांदेल वेद प्रकाश गोयल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे जिनके द्वारा स्वैच्छिक रूप इस कोरोना महामारी से बचने के लिए तथा दिन रात सड़क पर रहकर कड़ी मेहनत करने के दौरान इस वायरस से बचाव के साधनों के रूप में  थाना इंदरगंज के स्टाफ को  गर्म पानी की बोतलें वितरित कराई गई।