रेडक्रॉस सोसाइटी ग्वालियर का कार्यक्रम विवरण

Apr 09 2020

ग्वालियर। जिला प्रशासन के सहयोग से रेडक्रॉस सोसाइटी ग्वालियर के सचिव महोदय डॉ आर पी शर्मा के मार्गदर्शन में रेडक्रॉस सोसायटी ग्वालियर की टीम द्वारा गरीब बस्तियां जिन में लक्ष्मी बाई समाधि स्थल के पीछे बनी झुग्गी झोपडिय़ां मैं रहने वाले मजदूर, मानस भवन के पीछे बनी झोपडिय़ों के मजदूर परिवार एवं जरूरतमंद लोगो के दुवारा कॉल करके भोजन मांगा गया था उनको उनके निवास स्थान रेशम मील, हजीरा चौराहा, 13 नंबर लाइन हजीरा, गदाईपुरा, मछली मंडी लधेड़ी पर लोगो को भोजन वितरण का कार्य किया गया। रेडक्रॉस सोसाइटी ग्वालियर द्वारा 350 पैकेट भोजन वितरित किया गया। एवं छोटे छोटे बच्चों को बिस्कुट वितरित किये गए।
भोजन वितरण के समय सभी को सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में भी जागृत किया गया। भोजन देने से पहले सभी के हाथ सेनेटाइजर से साफ कराए गए। ओर देखा गया जिन लोगों के पास मास्क नहीं थे उन लोगों को रेडक्रॉस द्वारा मास्क वितरित किए गए। भोजन वितरण में रेडक्रॉस की ओर से सुरेन्द्र कुशवाह, रेहमान खान, रिक्की रजक, ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।