रबी उपार्जन का कार्य 15 अप्रैल से प्रारंभ होगा सभी जिला कलेक्टर अपने.अपने जिलों में खरीदी की सभी व्यवस्थायें समय रहते करें पूर्ण नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतें संभाग आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की उपार्जन की समीक्षा ग्वालियर 08 अप्रैल रबी उपार्जन के तहत गेहूँए चनाए मसूर एवं सरसों की खरीदी का कार्य 15 अप्रैल से 30 मई 2020 तक किया जायेगा। खरीदी के लिये संभाग के सभी जिलों में तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं। नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए किसानों से रबी उपार्जन के कार्य के दौरान पूर्ण सावधानी भी बरती जाए। संभागीय आयुक्त श्री एम बी ओझा ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के सभी कलेक्टरों से चर्चा के दौरान रबी उपार्जन की समीक्षा की। संभाग आयुक्त श्री ओझा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं कि 15 अप्रैल से रबी उपार्जन का कार्य किया जायेगा। रबी उपार्जन के दौरान आने वाले किसानों एवं खरीदी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के भी पुख्ता प्रबंध किए जाएं। जिलों में अधिक से अधिक खरीदी केन्द्र स्थापित कर केन्द्रों पर सभी व्यवस्थायें पूर्ण कर ली जाएं। संभाग आयुक्त श्री एम बी ओझा ने कहा कि नोवेल कोरोना वायरस के कारण इस बार खरीदी मंडियों में नहीं की जाना है। इसलिये शहर के बाहर खरीदी हेतु सभी कलेक्टर अपने.अपने जिले का प्लान तैयार कर खरीदी के कार्य को अंजाम दें। खरीदी के साथ.साथ खरीदी गई उपज का परिवहन एवं भण्डारण भी समय पर होए यह सुनिश्चित किया जाए। खरीदी केन्द्र पर एक साथ बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर न पहुँचेंए इसके लिये भी प्लानिंग की जाए। संभाग आयुक्त श्री ओझा ने कलेक्टरों से यह भी कहा है कि रबी उपार्जन के दौरान अन्य विभाग के अधिकारियों को भी खरीदी के कार्य में सहयोग हेतु लगाएं। जिस प्रकार निर्वाचन के दौरान सभी विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाती है। उसी प्रकार कलेक्टर अपने.अपने जिलों में अन्य विभागों के अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपें। खरीदी का कार्य राजस्व अधिकारियों के नेतृत्व में हो। लेकिन उनके सहयोग के लिये अन्य
Apr 08 2020
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









