संकट के समय में निगम का अमला डटा मोर्चे पर नगर निगम की मशीनरी एवं कर्मचारी दिन.रात मुस्तैदी से कर रहे हैं अपने कर्तव्यों का निर्वहन
Apr 08 2020
ग्वालियर 08 अप्रैल कोविड.19 के वैश्विक संकट की इस घड़ी में जहां शहर वासियों से अपने अपने घर में रहकर राष्ट्र धर्म का पालन करने का आग्रह किया जा रहा है। वहीं जिला प्रशासनए पुलिस प्रशासन ए स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर निगम का पूरा अमला पूरी गंभीरता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा है तथा निगम की मशीनरी व संसाधनों के साथ निगम कर्मचारियों द्वारा शहर वासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ने की संजीवनी प्रदान की जा रही है।
नगर निगम प्रशासक श्री एम बी ओझा के मार्गदर्शन एवं नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन के निर्देशन में नगर निगम के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा शहर के नागरिकों को अपने अपने घरों में सुरक्षित रहने के लिए बेहतर साफ.सफाई व्यवस्था एवं पर्याप्त व स्वच्छ जल प्रदाय किया जा रहा है। इसके साथ ही नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा सीवर सफाई ए रोड सफाई ए स्ट्रीट लाइटिंग के साथ ही शहर के नागरिकों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए शहर के सभी प्रमुख आवश्यक कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों को प्रतिदिन सैनिटाइज्ड किया जा रहा है । इसके साथ ही जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ शहर में अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन पूरी गंभीरता के साथ किया जा रहा है।
निगम कर्मचारी एवं मशीनरी मैदान में
नगर निगम ग्वालियर द्वारा संकट के इस समय में कर्मचारियों एवं मशीनरी के साथ शहर भर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही हैए जिसमें शहर की साफ सफाई व्यवस्था में 3000 कर्मचारी निरंतर अहम भूमिका निभा रहे हैं । वहीं लगभग 300 कर्मचारी शहर को सैनिटाइज करने में दिन रात मेहनत कर रहे हैं।
इसके साथ ही मैकेनाइज्ड मशीनों के द्वारा रोड स्वीपिंग का कार्य निरंतर किया जा रहा है जिसमें दो रोड स्वीपिंग मशीनों द्वारा लगभग 60 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिदिन रोड सफाई की जा रही है। वहीं जल प्रदाय करने वाले कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से शहर के नागरिकों को पर्याप्त जल प्रदाय किया जा रहा है तथा शहर की लगभग सभी स्ट्रीट लाइटों के निरंतर संचालन हेतु टीमें कार्य कर रही हैं। इसके साथ ही नाला क्लीनिंग व सीवेज स्वीपिंग का कार्य कर्मचारियों द्वारा अपनी कर्तव्य निष्ठा के साथ किया जा रहा है स
निगम अमले के साथ ही निगम के सभी संसाधन जिसमें 27 जेट्टिंग मशीनए 11 फागिंग मशीनए 66 हैंड पंप मशीन एवं 19 बैटरी पंप मशीनों द्वारा सैनिटाइजड करने का कार्य किया जा रहा है तथा 4000 लीटर क्षमता की 5 सीवर सेक्शन कम जैटिंग मशीनों को भी सैनिटाइजर मशीन के रूप में नगर निगम के वर्कशॉप द्वारा परिवर्तित कर लिया गया हैए जिनसे अब सैनिटाइजड करने का कार्य किया जा रहा है।
इसके साथ ही इको ग्रीन कंपनी के वाहनों द्वारा घर.घर कचरा संग्रहण हेतु 200 से अधिक वाहन व 11 जेसीबी मशीनए 11 डंपरए 10 मिनी डंपरए 21 ट्रैक्टर ट्रॉली ए 7 मशीन एवं अन्य मशीनरी द्वारा साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है।
प्रतिदिन 80 हजार लीटर सैनिटाइजर से किया जा रहा है शहर को सैनिटाइज्ड
नगर निगम ग्वालियर द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से शहर को बचाने के लिए निगम के अमले द्वारा सुबह व शाम की दो पारियों में शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों व कलेक्ट्रेटए पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित अन्य सभी प्रमुख कार्यालयोंए अस्पतालों को प्रतिदिन सैनिटाइजड करने का कार्य किया जा रहा हैए जिसमें निगम की विभिन्न मशीनरी द्वारा लगभग 80 हजार लीटर सेनेटाइजर के माध्यम से प्रतिदिन शहर को सेनेटाइज्ड करने का कार्य किया जा रहा है।
निगम का अमला पूर्ण सावधानी बरते
निगम प्रशासक श्री एम बी ओझा एवं निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन ने निगम के मैदानी अमले को पूर्ण सावधानी बरतते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि निगम का मैदानी अमला सुबह से ही अपने.अपने क्षेत्र में साफ.सफाई के साथ.साथ सेनेटाइज्ड करने का कार्य कर रहा है। निगम के सभी अधिकारी.कर्मचारी पूर्ण सावधानी बरतें। मास्क का उपयोग करने के साथ.साथ निरंतर अपने हाथों को सेनेटाइज्ड भी करते रहें। इसके साथ ही हाथों में ग्लब्स भी अवश्य पहनें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









