आर्थिक संकट से निपटने में सुझाव के लिये समिति गठित ग्वालियर 08 अप्रैल राज्य शासन ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण प्रदेश में उत्पन्न आर्थिक संकट से निपटने में सुझाव देने के लिये 4 सदस्यीय समिति का गठन किया है। अपर मुख्य सचिव वित्त श्री अनुराग जैन को समिति का समन्वयक बनाया गया है। समिति से 15 अप्रैलए 2020 तक सुझाव प्रस्तुत करने को कहा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के जारी आदेशानुसार समिति में पूर्व वित्त सचिव भारत सरकार श्री सुमित बोसए डायरेक्टर एनण्आईण्पीण्एफण्पीण् डॉण् रथिन रायए आईआईएम इंदौर के प्रोफेसर श्री गणेश कुमार निडूगाला और महानिदेशक प्रशासन अकादमी श्री एण्पीण् श्रीवास्तव को सदस्य मनोनीत किया गया है। समिति योग्य विषय विशेषज्ञों से विचार.विमर्श करने और प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के संबंध में स्वतरू प्रक्रिया निर्धारित करेगी।

Apr 08 2020