जीव बचेंगे तो जगत बचेगा और जगत बचेगा तो जीवन बचेगा-मुनिश्री
Apr 08 2020
ग्वालियर। कोरोना के तांडव में हर मानव को त्यागी बनकर अपनी धन-संपत्ति का सदुपयोग करना चाहिए। जीव बचेंगे तो जगत बचेगा और जगत बचेगा तो जीवन बचेगा। गृहस्थ वर्ग यदि संपूर्ण परिग्रह का त्यागी नहीं बन सकता, तो परिग्रह की मूच्र्छा का त्याग करें। वर्तमान समय में हर व्यक्ति को परिग्रह के पीछे अंधी दौड़ न दौड़कर अपनी पुण्यवानी बढ़ाने का कार्य करना चाहिए। उक्त उद्गार जैन राष्ट्रसंत मुनिश्री विहर्श सागर महाराज ने आज बुधवार को तानसेन नगर स्थित न्यू कालोनी में धर्म भक्तामर एवं तत्वसूत्र षास्त्र वचन में व्यक्त किए। मुनिश्री विजयेष सागर महाराज एवं क्षुल्लक विष्वोत्तर महाराज मौजूद थे।
मुनिश्री ने कहाकि पुण्य की उपस्थिति में किया गया थोड़ा सा पुरुषार्थ भी व्यक्ति को मालामाल कर देता है। पुण्य और पुरुषार्थ की युगलबंदी से जुड़कर जीवन और जगत की हर समस्या का समाधान निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा आर्थिक असमानता और अनावश्यक वस्तुओं का अनुचित संग्रह समाज में अराजकता पैदा करता है। इससे एक मनुष्य, दूसरे मनुष्य का शोषण करता है। इस आर्थिक असमानता का उपचार भी अपरिग्रह से होगा। पदार्थ की पकड़ और अर्थ की अकड़ को जो शिथिल कर लेता है, वह मानव ही महामानव बन सकता है।
इससे जीवन में संग्रह और संघर्ष दोनों समानांतर चलते हैं
मुनिश्री ने कहा कि आज सारा संसार महाभय की पकड़ में है। यह महाभय एक-दो दिनों में पैदा नहीं हुआ है। भगवान महावीर ने परिग्रह को महाभय का कारण कहा है, क्योंकि परिग्रह-लालसाओं के बढऩे के साथ ही असुरक्षा का ग्राफ भी ऊंचा चढ़ जाता है इसलिए जितने भी भय हैं, वे परिग्रह के कारण ही हैं। परिग्रह ऐसा ग्रह है, जो अकेला गति नहीं करता, वह अपने साथ ईषर्या, प्रतिस्पर्धा, क्रूरता, कठोरता, धोखा, मायाचारिता, लालसा जैसे कई ग्रहों को लेकर चलता है। इससे जीवन में संग्रह और संघर्ष दोनों समानांतर चलते हैं। परिग्रह आत्मविकास में प्रति बंधक है।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन आदर्ष कलम ने बताया कि मुनिश्री विहर्श सागर महाराज की धर्मचार्च प्रात-9:00 बजे 10-30 आहारचार्य तानसेन नगर न्यू कालोनी मे चल रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









