नागरिकों ने सफाई कर्मचारियों का किया स मान
Apr 08 2020
ग्वालियर। इस समय जबकि शहर कोरोना जैसी गंभीर महामारी से जूझ रहा है, लोग हर तरह से इससे बचने के उपाय अपना रहे हैं, इन विषम हालात में भी खुद की चिंता न कर सुबह से घर से बाहर आकर सफाई कर्मचारी सफाई के कार्य में जुटे हैं, जबकि हर बीमारी गंदगी से ही शुरु होती है ऐसे में शहरवासियों ने इन्हे सैल्यूट करते हुए इनके उत्साहवर्धन और आभार जताते हुए अलग-अलग स्थानों पर इन पर पुष्प वर्षा कर माला पहनाई और तिलक भी वहीं महिला सफाई कर्मियों को शॉल उढ़ाकर स मानित करने के साथ उन्हे चप्पलें भी वितरित की गई। लोहिया बाजार और थौरात की गोठ में सुबह से ही सफाईकर्मियों के स्वागत के लिए लोग तैयार होकर खड़े हो गए और जैसे ही यह लोग सफाई करने पहुंचे पहले तो इनके लिए तालियां बजाई गईं, वहीं छतों से फूल बरसाए गए। इसके बाद महिलाओं ने इन्हे तिलक गया और अन्य लोगों ने मालाएं पहनाई। साथ ही कहा कि इस मुश्किल घड़ी में वह सफाई के काम को बखूबी अंजाम दे रहे हैं, इसके लिए इन्हे सैल्यूट है।
इधर गोला का मंदिर व पंचशील नगर में युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मितेंद्र सिंह के नेतृत्व में सफाई कर्मी पुरुषों व महिलाकर्मियों का पहले तो माला पहनाकर स्वागत किया गया इसके बाद इनका तिलककर शॉल ओढ़ाकर स मानित किया गया। लगभग 50 सफाई कर्मियों का स्वागत करते हुए इन्हे नई चप्पलें भी भेंट की गई। इस मौके पर मीतेंद्र सिंह ने कहा कि चूंकि आप लोग इन हालात में भी अपना काम कर रहे हैं, इसलिए बधाई के पात्र है यदि उनके द्वारा किसी मदद की जरूरत हो तो भी वह तैयार हैं। इस मौके पर कांग्रेस नेता कुलदीप कौरव व लतीफ खां मल्लू भी मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









