लॉकडाउन के चलते सड़कों पर घूमने वालों की अब होगी आफत

Apr 08 2020

ग्वालियर। लॉकडाउन के चलते एक बाजार से दूसरे बाजार तक वाहन चालक नहीं जा सकें इसके लिए बुधवार सुबह से ही बाजारों को पुलिस ने जिले की सीमाओं की तरह बाजारों को लॉक कर दिया है। शहर के मुहानों पर पुलिस जवान और अधिकारी आसपास के जिलों से आने वाले लोगों को शहर में प्रवेश देने से रोक रहे हैं, इसी तरह एक बाजार से दूसरे बाजार तक वाहन सवार नहीं जा सकें इसके लिए पुलिस बेरिकेड्स लगाकर खड़ी है।
शहर में मंगलवार को चार कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद पुलिस व जिला प्रशासन ने एहतियात बरतनी शुरू कर दी है और लॉकडाउन का स ती से पालन कराने के लिए सुबह से ही वरिष्ठ अधिकारी सड़कों पर डटे हैं। पुलिस कप्तान नवनीत भसीन के निर्देश के बाद सभी थाना प्रभारी और सर्किल के सीएसपी अपने-अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे हैं और चेकिंग प्वाइंट लगाकर हर आने-जाने वाले से पूछताछ करते हुए हड़का रहे हैं। बुधवार को सुबह शहर के सभी बाजारों को बेरिकेड्स लगाकर सील कर दिया गया है। दौलतगंज में वाहन सवार नहीं जा सकें इसके लिए पाटनकर चौराहा और महाराज बाड़ा पर पुलिस तैनात हैं तो काजल टॉकीज पर तैनात पुलिस राम मंदिर जाने वाले वाहनों को रोक रही है। इसी तरह किला चौराहा, हजीरा चौराहा पर भी पुलिस के जवान तैनात हैं।                         
बिना सायरन के जाएं गलियों में
पुलिस कप्तान नवनीत भसीन ने निर्देशित किया है कि सड़क पर पेट्रोलिंग करने के साथ- साथ गलियों में भी फोकस ज्यादा रखें और गली में घुसने से पहले सायरन को बंद कर दें, क्योंकि लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि गलियों में दुकानें खुली हुई हैं और लोग मजमा लगाकर बाहर बैठे रहते हैं। सुबह पुलिस कप्तान ने सर्किल के सभी सीएसपी, डीएसपी और थाना प्रभारियों को आदेशित किया है कि गलियों में घूमने वालों पर स ती से पेश आया जाए और जो दुकानें खुली हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस कप्तान ने कहा कि दो दिन पहले चितेराओली, घोसीपुरा और शिन्दे की छावनी पर जो दुकानें बंद कराई गई थी वह भी लॉकडाउन के दौरान संचालित हो रही थीं। कप्तान ने कहा कि कुछ इलाकों में लोग बाहर बैठकर तफरी करते हुए देखे जा रहे हैं जिन पर कड़ा एक्शन लिया जाए नहीं तो संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
बांट-तराजू किए जब्त
लॉकडाउन के चलते सड़कों पर सब्जी और फल बेचने वालों पर पुलिस स त नजर आ रही है। आज सुबह माधौगंज पुलिस जब दुकानें बंद कराने निकले तो सड़कों पर सब्जी के ठेले खड़े थे और ग्राहकों की भीड़ लगी थी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ठेले वालों को डंडे के बल पर खदेड़कर तराजू-बांट जब्त कर लिए हैं।