धार्मिक स्थलों को किया सेनेटाइज
Apr 08 2020
ग्वालियर। कोरोना जैसी महामारी से लोगों को बचाने के लिए सामाजिक संस्था के लोग आगे आकर सेनेटाइज करने में जुट गए हैं। लॉकडाउन के चलते शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में ताले लटके हैं और दर्शनार्थी दर्शन करने पहुंच रहे हैं। दर्शनार्थियों को इस महामारी से बचाने के लिए मंदिरों को भी सामाजिक संस्था द्वारा सेनेटाइज किया जा रहा है। अचलेश्वर महादेव मंदिर न्यास द्वारा एक सेनेटाइज मशीन उपलब्ध कराई गई है जिसे लेकर ग्वालियर व्यापार मेला दुकानदार संघ के अध्यक्ष महेंद्र भदकारिया ने कोटेश्वर महादेव, भूतेश्वर महादेव, चकलेश्वर महादेव, अचलेश्वर महादेव, मंगलेश्वर महादेव सहित खेड़ापति हनुमान मंदिर को सेनेटाइज किया। महेंद्र भदकारिया ने बताया कि सेनेटाइज मशीन खराब हो गई, इसके बाद नई मशीन को अचलेश्वर महादेव न्यास के हरिदास अग्रवाल व महेश मुदगल द्वारा उपलब्ध कराई गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









