मुख्यमंत्री राहत कोष में वेतन से सीधे धनराशि जमा करवा सकते हैं शासकीय अधिकारी-कर्मचारी ग्वालियर ०७ अप्रैल २०२०/ कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए बड़ी संख्या में लोग आगे आकर मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान कर रहे हैं। शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी योगदान दे रहें हैं। इस संबंध में शासन द्वारा शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों का वेतन जनरेट करते समय वांछित धनराशि की कटौती करने की सुविधा आहरण अधिकारियों को उपलब्ध कराई गई हैं। कोई भी अधिकारी-कर्मचारी अपने आहरण अधिकारी से संपर्क कर अपनी स्वेच्छा के अनुसार राशि राहत कोष में दान करने के लिए कटवाने की सहमति दे सकते हैं।

Apr 07 2020