पुलिस ने फरारी बदमाश को मय एक 315 बोर बंदूक के साथ किया गिर तार
Apr 07 2020
ग्वालियर। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में थाना प्रभारी बिजौली निरी. वीर सिंह ठाकुर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बिजौली क्षेत्र मे फायरिंग करने वाले बदमाश को ग्राम सुपावली मे देखा गया है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी बिजौली ने मय थाना बल के साथ मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर फायरिंग करने वाले बदमाश को धरदबोचा। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम कमलेश पुत्र विजयराम शर्मा उम्र 35 साल निवासी ग्राम सुपावली ग्वालियर बताया। गिर तार बदमाश की निशानदेही पर उसके धर से फायरिंग में प्रयुक्त हुई 315 बोर की बंदूक वरामद की गयी।
ज्ञात हो कि ग्राम सुपावली थाना बिजौली क्षेत्र में बदमाश का पारिवारिक झगडा हुआ था जिसमें बदमाश फायरिंग कर फारार हो गया था जिसके खिलाफ थाना बिजोली मे प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।
सराहनीय भूमिका:- उक्त फरारी बदमाशर को गिर तार करने में थाना प्रभारी बिजोली निरी. वीर सिंह ठाकुर उनि. सुरजीत सिंह परमार सउनि. लखन सिंह आर. जसवीर, रूस्तम, होतमकी सराहनीय भूमिका रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









