लॉकडाउन तोड़ा तो नहीं बन सकेगा लाइसेंस और पासपोर्ट
Apr 07 2020
ग्वालियर। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने लॉकडाउन घोषित करते हुए जिले में सीआरपीसी की धारा 144 लागू की है। लॉकडाउन तोडने पर 188 का मामला दर्ज किया जा रहा है, साथ ही अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। इसके साथ ही लॉकडाउन तोडऩेे की मॉनीटरिंग जिला प्रशासन तथा पुलिस विभाग कर रहा है। जिससे इन धाराओं में दर्ज हुए व्यक्तियों के पासपोर्ट तथा आ र्स लाइसेंस नहीं बन पाएगा।
बेवजह घूमने वालों पर स ती
कोरोना संक्रमण ना फैले इसके लिए पुलिस कप्तान नवनीत भसीन ने पुलिस अफसरों और जवानों को साफ निर्देश दिए हैं कि वे ऐसे युवक जो बगैर किसी वाजिब कारण के शहर की सड़कों पर निकल कर आ रहे और लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा कर नियम तोड़ रहे हंै, उनके खिलाफ स ती से पेश आएं और उनके खिलाफ लॉकडाउन तोडऩे के मामले दर्ज किए जाएं। जिससे भविष्य में इनके खिलाफ कड़ाई की जा सके। जो लोग इसे मामूली कार्रवाई समझ रहे हैं, वे किसी भ्रम में ना रहें यह कार्रवाई उन्हें परेशानी में डाल सकती है, जिन्हें गन के लाइसेंस, पासपोर्ट बनवाना है या फिर सरकारी नौकरी के लिए एप्लाई करना है। थानों में उनका यह रिकार्ड आगे उनके लिए परेशानी खड़ी करेगा। एसपी नवनीत भसीन का कहना है कि लोग लॉकडाउन का पालन करें और सुरक्षित रहें। कोरोना संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे में पहुंचता है और उनकी यह लापरवाही उन्हें भारी पड़ सकती है।
पुलिस कप्तान के निर्देश के बाद थाना पुलिस ने जिले में करीब दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज कर दिए हैं और घरों से बाहर आने वालों को साफ शब्दों में समझाइश दे रहे हैं कि वे खुद सुधर जाएं, नहीं तो पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें समझा देगी।
बेवजह घूमने वालों पर स ती
कोरोना संक्रमण ना फैले इसके लिए पुलिस कप्तान नवनीत भसीन ने पुलिस अफसरों और जवानों को साफ निर्देश दिए हैं कि वे ऐसे युवक जो बगैर किसी वाजिब कारण के शहर की सड़कों पर निकल कर आ रहे और लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा कर नियम तोड़ रहे हंै, उनके खिलाफ स ती से पेश आएं और उनके खिलाफ लॉकडाउन तोडऩे के मामले दर्ज किए जाएं। जिससे भविष्य में इनके खिलाफ कड़ाई की जा सके। जो लोग इसे मामूली कार्रवाई समझ रहे हैं, वे किसी भ्रम में ना रहें यह कार्रवाई उन्हें परेशानी में डाल सकती है, जिन्हें गन के लाइसेंस, पासपोर्ट बनवाना है या फिर सरकारी नौकरी के लिए एप्लाई करना है। थानों में उनका यह रिकार्ड आगे उनके लिए परेशानी खड़ी करेगा। एसपी नवनीत भसीन का कहना है कि लोग लॉकडाउन का पालन करें और सुरक्षित रहें। कोरोना संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे में पहुंचता है और उनकी यह लापरवाही उन्हें भारी पड़ सकती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









